अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: पिछले 48 घंटो में 09 वाहन पकड़े
अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: पिछले 48 घंटो में 09 वाहन पकड़े
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए पिछले 48 घंटों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 09 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से प्राप्त हुई है जिसमें
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार से है लिए थाना डमटाल: 02 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े गए।थाना फतेहपुर,थाना ज्वाली ,थाना इंदोरा, थाना रेहन में 07 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गईl पकड़े गए 02 मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया है। बाकी ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमों के तहत जुर्माना और कार्रवाई की गई है।जिला नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से अनुरोध है कि अवैध खनन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें