आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट राज कुमार 41 वर्ष 8 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त

 आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट राज कुमार 41 वर्ष 8 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त 

गृह गाँव धार पहुंचने पर क्षेत्रवासियों व परिजनों ने बैंड-बाजों के साथ किया भव्य स्वागत


सुन्दरनगर : अजय सूर्या /

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहायक कमांडेंट  राज कुमार राठौर 41 वर्ष 8 माह 10 दिन की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के बाद 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। मंडी जिला की बल्ह तहसील के अंतर्गत गाँव धार (घड़यात्र) निवासी राज कुमार ने वर्ष 1984 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद से अपनी सेवाएं शुरू की थीं और अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर सहायक कमांडेंट के पद तक पहुंचे।

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात रहकर राष्ट्र सेवा की। उन्होंने आईटीबीपी की कई महत्वपूर्ण वाहिनियों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दीं तथा अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से बल की कार्यक्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति के बाद जब  राज कुमार अपने पैतृक गांव धार पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों, मित्रों और परिजनों ने उनका बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

राज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आईटीबीपी में बिताए गए चार दशक से अधिक का सफर उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपने परिवार, सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि राज कुमार ने अपने गांव और क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है तथा उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर