नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 8 जून को

 नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 8 जून को


रिवालसर : अजय सूर्या /

 नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत रिवालसर कार्यालय द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना दिनांक 23 मई 2026 के तहत निर्वाचित घोषित किए गए सदस्यों को उपायुक्त मंडी के निर्देशानुसार हि.प्र. पालिका निर्वाचन नियम-88 तथा हि.प्र. नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा-27 के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत रिवालसर कार्यालय में आयोजित होगा। समारोह में वार्ड-1 से  रश्मि शर्मा, वार्ड-2 से  संतोष कुमारी, वार्ड-3 से  हिमाचली देवी, वार्ड-4 से  भुवनेश्वर दत्त, वार्ड-5 से  सुनीता, वार्ड-6 से  प्रीति तथा वार्ड-7 से  लाभ सिंह शपथ ग्रहण करेंगे।

नगर पंचायत प्रशासन ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शपथ ग्रहण प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है। यह शपथ ग्रहण समारोह उपमंडलाधिकारी (बल्ह) स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

नगर पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत रिवालसर में नई परिषद का कार्यकाल औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर