रेल सेवा बहाली का उद्घाटन हास्यप्रद, यह संघर्ष समिति की जीत : अनुराग शर्मा
रेल सेवा बहाली का उद्घाटन हास्यप्रद, यह संघर्ष समिति की जीत : अनुराग शर्मा
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर देश के राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज एक भेंट वार्ता मे स्पष्ट किया कि एनडीए सरकार के दो सांसदों ने आज कांगड़ा में रेलवे स्टेशन पर जिस पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा की बहाली की है वह कांगड़ा घाटी रेल संघर्ष समिति के लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा को फिर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करना आज हास्यप्रद प्रतीत होता है क्योंकि यह रेल मार्ग कोई नई परियोजना नहीं बल्कि ब्रिटिश काल से संचालित रेल लाइन है।अनुराग शर्मा ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान इस रेल मार्ग का निर्माण मात्र तीन वर्षों में पूरा कर रेल यातायात शुरू कर दिया गया था, जबकि केंद्र सरकार चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद करीब चार वर्षों में भी इसे पूरी तरह बहाल नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अभी भी इस रेल मार्ग पर पठानकोट तक सभी ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू नहीं हुई हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस रेल मार्ग पर कोई नई पर्यटन ट्रेन या रेल कार सेवा शुरू की होती तो उद्घाटन का औचित्य समझ आता लेकिन पुरानी रेल सेवा की बहाली को उद्घाटन का रूप देना जनता के साथ मजाक जैसा है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग पहले की तरह पठानकोट तक सभी ट्रेनों को तुरंत बहाल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुछ पूर्व विधायक जिसमें अधिकांश कांगड़ा जिला से संबंधित है उन्होंने भी जनहित में संघर्ष समिति का साथ दिया है l यह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा भी इस संदर्भ में गुटबाजी की आग मे जुलझ रही है जबकि मौके पर भाजपा का एक वर्ग इस समारोह से नदारद रहा है l इस उद्घाटन को आनंन फानन में भाजपा की बौखलाहट बताया l सभी ट्रेनें नहीं चली तो संघर्ष समिति आंदोलन करेगीl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें