जिला परिषद के थोना वार्ड में धांधली का आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन,

 जिला परिषद के थोना वार्ड में धांधली का आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन,


मंडी : अजय सूर्या /

-भाजपा प्रत्याशी रजनी ने की पुनर्मतगणना की मांग,

सरकाघाट के थोना वार्ड से जिला परिषद चुनाव को लेकर विवाद गहराता बढ़ता जा रहा है ।भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए मतगणना प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। इसी के चलते रजनी ने अपने समर्थकों के साथ जिला प्रशासन के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग उठाई।इस दौरान सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मतों की दोबारा गिनती कराने की मांग की।प्रत्याशी रजनी का कहना है कि मतगणना के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास बना रहे।




वहीं विधायक दिलीप ठाकुर ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और पारदर्शी तरीके से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुनर्मतगणना की मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो समर्थक न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर