फतेहपुर के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेज बताई समस्याएँ
फतेहपुर के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेज बताई समस्याएँ
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
विधानसभा फतेहपुर के लोगों ने गुरुवार को पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद कांगड़ा जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन एवं मांगपत्र भेज क्षेत्र क़ी समस्याओ से अबगत करवाया.
इस दोरान जानकारी देते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद जगदेव ठाकुर ने बताया क्षेत्र क़ी सड़को क़ी हालत इतनी खराब है कि बाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
इसके अतिरिक्त सरकारी हस्पतालो में मरीजों को दवाई का न मिला भी एक गंभीर समस्या है.
वहीं बंदरों व बेसहारा पशुओं कारण किसानों का जीना भी मुहाल हो चुका है.
वताया इसके अतिरिक्त और भी कई समस्याएँ क्षेत्र में हैं जिनके बारे में महामहिम को अबगत करवाया गया है.
साथ ही प्रदेश सरकार क़ी नाकामियों को भी महामहिम के ध्यान में लाया गया है.
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सरकार बनने से पूर्व लोगों के साथ जो भी बादे किये थे वह सब अभी तक अधूरे पड़े हैं.
कहा कांग्रेस ने झूठे वादे कर महिला शक्ति ही नहीं बल्कि युवाओं को भी ठगा है.
कहा कांग्रेस ने बादा किया था कि सरकार बनते ही हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन अभी तक के अपने करीब चार साल के कार्यकाल में करीब 20 हजार युवाओं को ही सरकार नौकरी दे पाई है.
वहीं बताया इस दौरान एक आक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
वहीं एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा उन्हें जो ज्ञापन दिया गया है उसे तुरंत प्रभाब से जिलाधीश महोदय क़ी सेवा में भेज दिया जाएगा.
इस मौक़े पर पूर्व बीईईओ बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान कुटवासी हरिन्दर पाल मेजर, राम कुमार शर्मा, सवर्ण सिंह, प्रधान भाटियाँ नीलमा देवी, उपपप्रधान बलकार सिंह सिंह, कैप्टन भाग सिंह सहित काफ़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा बर्ग व अन्य सम्माननीय लोग उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें