छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

 छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम


नेरचौक : अजय सूर्या /

पूर्व प्रधान प्रत्याशी कांता देवी ने उठाए सड़क, नाली और पंचायत घर के रखरखाव पर सवाल, वर्तमान प्रधान बलराज ने दी बिंदुवार सफाई

 ग्राम पंचायत छातडु में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रधान प्रत्याशी कांता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़कों पर मलबे, बंद नालियों और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताते हुए 15 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्याएं हल नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि छातडु-कुम्मी और छातडु-चली-घटटा मार्ग पर मलबे व निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं, जबकि नालियां बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पंचायत घर आम दिनों में बंद रहने और वहां जन्मदिन मनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

वहीं, पंचायत प्रधान बलराज ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि पंचायत सचिव की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। स्थायी सचिव की नियुक्ति के लिए डीओ नोट अप्रूव हो चुका है। उन्होंने बताया कि यूबीग्राम और 16वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों की योजनाएं तैयार हैं तथा नालियों की निकासी के लिए डीपीआर बनाई जा रही है।

पंचायत घर में जन्मदिन पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधान ने कहा कि 28 अक्टूबर को आधिकारिक बैठक के बाद 80 वर्षीय वार्ड पंच देवी रूप को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई थीं और सामान्य चाय-जलपान हुआ था। सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री को निजी कार्यों से जुड़ा बताते हुए उन्होंने संबंधित ग्रामीणों द्वारा जल्द हटाने का भरोसा भी जताया।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों के 15 दिन के अल्टीमेटम के बीच पंचायत की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कितनी तेजी से कदम उठाए जाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया