नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

 नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने दिनांक गत दिन एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के नजदीकनाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है l बर्मा के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि गत दिन सीआईए नूरपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त रुप से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर HP54E-1633 R15 यामाहा काले रंग पर सवार होकर पठानकोट की ओर से नूरपुर की तरफ आ रहे हैंl इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के बाहर नाकाबंदी की गईl गत दिन उक्त मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी मोके पर ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें गहरे भूरे रंग का पदार्थ पाया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध ड्रग डिटेक्शन किट से पदार्थ की जांच की गई, जिसमें चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए। बर्मा के अनुसार

आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1. अतुल सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 08, नूरपुर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 32 वर्ष।2. रजत कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव अमणी, डाकघर धालून, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 22 वर्ष दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया l इस मामले में एफ आई आर No. 278/2026 दिनांक 30.10.2026, धारा 21, 25 एवं 29एन डी पी एस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी हैl दोनों रूपों को पुलिस निर्माण के लिए अदालत नूरपुर में पेश किया जाएगा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया