सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित


पालमपुर, 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुग्गर पालमपुर (CBSE) में आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन रिसोर्स पर्सन डॉ. नितिका शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय शिवनगर ने स्वयंसेवकों को “व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

डॉ. नितिका शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि व्यक्तित्व विकास की शुरुआत स्वयं से होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और दूसरों की सहायता करने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विद्यार्थियों को समाज से वा के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक बनने, टीम भावना से कार्य करने तथा जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाकर समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी समझाया कि समाज सेवा की शुरुआत अपने व्यवहार और अपने आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने से होती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन  अरविंद कुमार ने किया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य  रणवीर ठाकुर, NSS कार्यक्रम अधिकारी  पंकज परमार,  सतीश धीमान,  पंकज कुमार तथा महिला NSS कार्यक्रम अधिकारी मैडम आकांक्षा भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं को समझते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया