एसआईआर पर भ्रम फैलाकर लोकतंत्र पर हमला कर रही है कांग्रेस, अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी खर्चे पर दिल्ली रैली का ड्रामा - विनय शर्मा

 एसआईआर पर भ्रम फैलाकर लोकतंत्र पर हमला कर रही है कांग्रेस, अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी खर्चे पर दिल्ली रैली का ड्रामा - विनय शर्मा


धर्मशाला, 

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे पवित्र और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जानबूझकर भ्रम फैला रही है।

उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस अब चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा रही है। जब कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, तो वह SIR के नाम पर झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है।

विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है - एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए और एक भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है, कमजोर नहीं। कांग्रेस को इसमें आपत्ति क्यों है, यह समझ से परे है?

विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की तथाकथित रैली के लिए हिमाचल की सुक्खू सरकार सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।

"हिमाचल का खजाना खाली है, कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं, विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, और सुक्खू सरकार सरकारी बसों, सरकारी अधिकारियों और सरकारी खर्च पर भीड़ जुटाकर दिल्ली में राहुल गांधी की नाकामियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। यह हिमाचल की जनता के पैसे की लूट है।"

विनय शर्मा ने याद दिलाया कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र इतिहास में दर्ज है। जिस चुनाव आयोग पर आज कांग्रेस सवाल उठा रही है, उसी चुनाव आयोग के पूर्व मुख्य आयुक्त टी.एन. शेषन नहीं, बल्कि कांग्रेस के शासन में नियुक्त एम.एस. गिल को कांग्रेस ने राज्यसभा भेजकर केंद्रीय मंत्री बनाया था। पहले चुनाव आयोग को अपनी जागीर बनाओ और अब उसी पर आरोप लगाओ, यही कांग्रेस का असली चेहरा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता सब देख रही है। कांग्रेस SIR पर जितना भ्रम फैलाएगी, जनता का भरोसा भाजपा पर उतना ही मजबूत होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया