राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही किन्नौरी कलाकारों के नाम

 राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही किन्नौरी कलाकारों के नाम

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि की शिरकत
रिकांग पिओ


राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौरी कलाकारों के नाम रही। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजातीय विकास एवं परिवहन ओंकार शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं किन्नौर महोत्सव मेला कमेटी की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि ओंकार शर्मा को किन्नौरी टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध किन्नौरी गायक मानसी नेगी और केदार नेगी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसके अतिरिक्त कलाकार दीपिका नेगी,मोहन नेगी, अमिता नेगी,सुषमा नेगी, लक्ष्मी नेगी, योगी बरयान बबली नेगी, ऊषा नेगी, चंद्र लाल और श्यामू नेगी ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन महा-नाटी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महा-नाटी में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और किन्नौर की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन किया।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय एवं प्रांतीय कलाकारों राज वीर नेगी, लक्ष्मी, मोहन नेगी, अमिता नेगी, बबली नेगी, उषा नेगी, चन्दर लाल, श्यामु नेगी और मानसी नेगी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार , सहायक आयुक्त - उपायुक्त विपन ठाकुर, उप मंडलाधिकारी नागरिक प्रवीण भारद्वाज, सदस्य जनजातीय सलाहकार समिति डॉ सूर्या बोरिस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कुलवंत नेगी, ललिता पंचारस, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया