सुक्खू जनता के जनादेश से बने मुख्यमंत्री, जयराम के रहमोकरम से नहीं : संजीव गुलेरिया

 सुक्खू जनता के जनादेश से बने मुख्यमंत्री, जयराम के रहमोकरम से नहीं : संजीव गुलेरिया

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को बताया राजनीतिक ड्रामा, केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने और हिमाचल के वित्तीय हित रोकने के लगाए आरोप



अजय सूर्या मंडी। एपीएमसी मंडी के चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता संजीव गुलेरिया ने बुधवार को मंडी में भाजपा की ओर से निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर तीखा पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाले ही आज लोकतंत्र बचाने की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रहमोकरम से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के लोकतांत्रिक जनादेश से मुख्यमंत्री बने हैं।


संजीव गुलेरिया ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया था, जबकि भाजपा को विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी सौंपी थी। लोकतंत्र में सरकार बनाने का अधिकार जनता के पास होता है, न कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री या विपक्षी नेता की इच्छा पर सरकारें बनती हैं। ऐसे में जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करने के बजाय जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का अर्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास खोना नहीं है। मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग केवल राजनीतिक बयानबाजी है, न कि किसी संवैधानिक व्यवस्था की अनिवार्यता।


भाजपा की पदयात्रा पर सवाल उठाते हुए गुलेरिया ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन करने से पहले भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के वास्तविक मुद्दों के समाधान के लिए कितनी गंभीरता दिखाई है। मंडी की जनता को राजनीतिक नारों से अधिक विकास, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्र की जांच एजेंसियां विपक्ष को दबाने के लिए भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। हिमाचल सहित कई राज्यों में विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास किए गए हैं और हिमाचल में विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला भी जनता के सामने है।


उन्होंने कहा कि यदि देश में लोकतंत्र खतरे में नहीं होता तो युवाओं को सड़कों पर उतरने की नौबत नहीं आती। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में युवाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया और उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, उसे पूरा देश देख चुका है।


गुलेरिया ने मंडी के सेरी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने वाले भाजपा नेताओं से सवाल किया कि उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि आपदा के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा अब तक पूरी क्यों नहीं हुई। उन्होंने प्रदेश के वित्तीय हितों और ग्रांट को लेकर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा।


एपीएमसी चेयरमैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लिए गए कर्ज और वित्तीय दायित्वों का पूरा हिसाब भी जनता के सामने रखा जाना चाहिए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए केवल वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उनके अनुसार, पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ा है।


उन्होंने कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत हैं और जनता सरकार के कामकाज को देख रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान