कनैड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित,एक हज़ार लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ,
कनैड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित,एक हज़ार लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ,
-नर सेवा नारायण सेवा के उदेश्य से किए जाते है शिविर आयोजित
मंडी : अजय सूर्या /
-आँख के ऑपरेशन और चशमें निशुल्क
नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का सातवा स्वास्थ्य शिविर जिले के नाचन विधानसभा के कनैड में आयोजित किया गया जिसमे एक हज़ार लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई ।इस शिविर में नेत्र, हड्डी सामान्य रोग के साथ हर्दय रोग के उपचार की स्वास्थ्य सेवा लोगो को दी गई ।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को उनके घर-द्वार के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराना है ।शिविर के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद या अन्य आंखों की समस्या पाई जाती है उनके निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन विभिन्न अस्पतालों के सहयोग से करवाए जाएगे ।
डॉ संजय कुमार ने बताया कि शिविर में 1500 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और लोगो को निशुल्क उपचार के साथ दवाइयां दी गईं ।उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा लगातार अलग-अलग जोन और पंचायतों में शिविर लगाए गए है जिससे करीब छ हजार लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया है उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर नर सेवा नारायण सेवा के साथ आयोजित किए जाएगे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें