तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

 तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

         तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे रविवार को दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह में उपमंण्डलधिकारी जवाली नरेंद्र जरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

   विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरयाल तथा प्रधानाचार्य राकेश राणा ने मुख्य अतिथि एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल को शॉल और टोपी भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

   एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की दिनचर्या, संगति और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

 उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर बिजली विभाग जवाली एक्सियन विशाल पत्रवाल, स्कूल चेयरमैन वरिंदर नरियाल, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य स्टाफ सदस्य, विद्यार्थियों के अभिभावक, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया