संदेश

बिहार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऊना में प्लाइवुड लदा टैम्पो हुआ दुर्घटना ग्रस्त, एक की हुई मौत

चित्र
  प्लाइवुड लदा टैम्पो हुआ दुर्घटना ग्रस्त, एक की हुई मौत  यह हादसा ऊना जिले में थप्पलान पांडा बरोह रोड पर भाटिया वाला मोड़ के पास वीरवार की सुबह सबेरे हुआ। पुलिस ने बताया कि चालक की कथित लापरवाही के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। उसने बताया कि चालक कथित तौर पर तेज गति से वाहन चला रहा था।पुलिस के मुताबिक टैम्पो का अगला शीशा टूटने की वजह से पेशे से मजदूर बिहार के सुपौल जिला निवासी सलीम मोहम्मद बाहर गिर गया और वाहन से कुचला गया। उसने बताया कि एक अन्य मजदूर बाबू राम और चालक रजनीश ठाकुर वाहन से निकलने में सफल रहे पर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक अंब वसुधा सूद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाबू राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

विजिलेंस को छापेमारी दौरान कैश कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी

चित्र
विजिलेंस को छापेमारी दौरान कैश कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी  विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की तो घर से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ। यह रकम इतनी बड़ी है कि बिस्तरों पर नोटों के बंडल दिख रहे हैं और इस कैश कि गिनती के लिए मशीनें लगाई गई हैं। यह मामला बिहार के बेतिया जिले में DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी का है। अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जिस समय विजिलेंस की टीम छापेमारी को पहुंची तो वह पूजा कर रहे थे। विजिलेंस की टीम ने बेतिया में रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की है तो वहीं समस्तीपुर में सुसराल और दरभंगा में भी कार्रवाई की जा रही है विजिलेंस की टीम ने बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की है तो वहीं एक टीम ने उनके समस्तीपुर स्थित ससुराल में भी रेड मारी है। दिलचस्प बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर काली कमाई करने वाले अफसर बेतिया के बसंत विहार इलाके में किराये के घर पर रहते थे। विजिलेंस की टीम ने उस किराये के घर पर ही सुबह 9 बजे दस्तक दी। विजिलेंस की टीम जब पहुंची तो रजनीकांत उस समय पूजा में बैठे थे। उनके यहां रेड में विजिलेंस की 8 सद...

शराब के नशे में चूर पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर की हत्या, आंख तक फोड़ डाली

चित्र
कैमूर : जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखिलासपुर गांव के में शराबी पिता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने ही बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। इतने से भी आरोपी का जी नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया। मृत किशोर भभुआ थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के विनोद राम का 14 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार बताया जा रहा है। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।   मृतक के भाई भीष्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे छोटे भाई आजाद को पापा ने शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने उसकी आंख भी फोड़ दी है। हमको और हमारी मम्मी को भगा दिए थे। मेरा भाई विकलांग था, जिस कारण वह घर में ही रह गया। हम लोगोंं को अंदाजा नहीं था कि वह हत्या कर देंगे। जब मम्मी घर गई तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। हम लोग शव का पोस्टमार्टम क...

भीषण सड़क हादसे में तीन भाइयों की हुई मौत

चित्र
पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बहन से मिलकर पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटिहार जिले के रौटारा थाना के गोविंदपुर में हुई है। मरने वालों की पहचान पूर्णिया सदर थाना जोका जलमरैय निवासी मो सुल्तान के पुत्र दिलदार आलम, मोजीबुर रहमान के पुत्र असफिर और मो जाकिर के पुत्र दिलवर के रूप में की गई है।   मामले में मरने वालों की बहन मुस्तरी खातून और उसके पिता मुजीब ने बताया कि तीनों चचेरे भाई एक साथ पढ़ाई करते थे। मृतक में अस्फिर दसवीं का छात्र था, महदूर नौवीं का छात्र था और दिलबर भी नौवीं का ही छात्र था। तीनों रिश्ते में चचेरे भाई भी थे और तीनों मिलकर एक ही बाइक से अपनी बहन के यहां घूमने आया हुए थे और वापस अपने घर पूर्णिया लौट रहे था। इसी दौरान यह घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में...

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चित्र
भागलपुर : घटना की जानकारी परिजन को तब हुई जब‌ शुक्रवार सुबह मृतका के पति ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिले के बाथ थाना क्षेत्र के पसराहा गांव में तीन बच्चों की मां ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के पसराहा गांव निवासी कमलेश बिंद के पत्नी रेणु देवी (42) के रूप में की गई है। खोजबीन के क्रम में घर के ही दूसरे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। इसके बाद घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात में खाना- खाने के बाद रेणु देवी के सिर में दर्द हुआ था। पति को तेल लगाने के लिए कहा था। पति ने तेल लगाया उसके बाद सभी एक कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब पति कमलेश बिंद सोकर जगा तो कमरे में रेणु नहीं थी और खोजबीन करने पर दूसरे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ उनका शव

शादी में जा रहे परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत

चित्र
अरवल : घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसादी इंग्लिश गांव के पास शाम करीब 7.30 बजे हुई। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। टाउन थाना के एसएचओ अली साबरी ने बताया कि पीड़ित जिले के कलेर थाना के अंतर्गत कामता गांव के निवासी हैं। वे एक महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी में सवार होकर पटना में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साबरी ने बताया, "दुर्घटना उस समय हुई जब तेज गति से जा रही गाड़ी एक छोटे स्पीड ब्रेकर से टकरा गई। चालक ने एसयूवी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे एसयूवी फिसल गया और सड़क के पास सोन नहर में जा गिरा। सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की पहचान परमानंद कुमार (30), प्रियंका कुमारी (28), परमानंद कुमार की पत्नी सोनी कुमारी (22) और परमानंद और सोनी कुमारी की एक साल की बेटी तन्नु कुमारी के रूप में हुई है। सभी कामता गांव के रहने वाले हैं। साबरी ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सौभाग्य से, तीन लोग गंभीर चोटों के बावजूद बच गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया...

11 राज्यों में भारी बारिश व ठंड में बढ़ोतरी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

चित्र
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देशभर में मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, सर्दी का मौसम पहले ही दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही उत्तर भारत में घने कोहरे, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में एक चक्रवाती तूफान के बनने का पूर्वानुमान जताया है। वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण अंडमान क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जो समुद्र के मध्य क्षोभमंडल तक फैल चुका है। इस सर्कुलेशन के असर से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने 23 नवंबर से 28 नवंबर तक देशभर के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तूफान और बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर और तटीय क्षेत्रों में तूफान...

पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

चित्र
पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में आरोपी पेशे से मोटर मैकेनिक है, दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें से उसने एक बेटे के साथ अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि बीवी को पहले भी कई बार समझया था, लेकिन वो नहीं मानती थी, बल्कि उल्टा जबाव देती थी। हालांकि इस को लेकर बेटे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वारदात पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जिसे मंगलवार शाम को अंजाम दिया गया था। आरोपी कैलाश ने आरी ब्लेड से पत्नी राधा पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मृतका मंदिर से पूजा करके घर लौटी थी, इसी दौरान पति से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी गुस्से में बीवी को मार डाला। जिसका लंबे समय से बीवी से विवाद चल रहा था। आए दिन उनमें किसी ना किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। आरोपी की पहचान 65 वर्षीय पति कैलाश दास के रूप में हुई और मृतक की पहचान 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई।आरोप...

बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे में लटकता मिला युवक का शव हुआ बरामद। औराई प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वे बेटे के हत्या की आशंका जता रहे हैं।   आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। काफी प्रयास के बाद जब युवक की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर दक्षिणी लेन पर सुबह से ही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखी जा रही थी। शक होने पर लोगों ने देखा तो वह खाली था इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पता चला कि वह उसी युवक की पिकअप थी। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो मृतक की पहचान प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के रमनिया निवासी अंकित मिश्रा (30) पुत्र च...

बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़े, शादी किसी और से प्यार मुझसे, मामला पहुंचा थाने

चित्र
बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़े, शादी किसी और से प्यार मुझसे, मामला पहुंचा थाने  बीच सड़क पर इस तरह के हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर, वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई।यह मामला बिहार के पटना जंक्शन गोलंबर के पास बीच सड़क पर हुआ। पुलिस की टीम से देवर और भाभी से पूछताछ की गई. दोनों से ही सड़क पर इस तरह के मारपीट का कारण पूछा गया. भाभी ने देवर पर आरोप लगाया कि उसकी पति के मौत के बाद देवर के साथ शादी करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ससुराल में मिल रही काफी तरह की प्रताड़ना के बाद वो मायके चली गई. जब कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया. भाभी ने कहा कि मुझसे इश्क करके शादी किसी और से करने की तैयारी देवर कर रहा है।   भाभी रागनी कुमारी का कहना है कि साल 2017 में हुई नालंदा के रहने वाले दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी. शादी के तीन साल बाद 2020 में पति की मौत हो गई. पति की मौत कोरोना के समय में हुई थी. इसके बाद पति का छोटा भाई गौतम कुमार उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा. दोनों ...

शराब तस्करी मे लिप्त बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

चित्र
शराब तस्करी मे लिप्त बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार  चेकिंग के दौरान बलिया पुलिस ने एसआई को शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ बंधे से गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने 121 लीटर अवैध शराब बरामद की. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार एसआई रवि किशन पाराशर बिहार पुलिस में सारण जिले के थाना जलालपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। बलिया एएसपी कृपा शंकर ने बताया, 'कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब बरामद की गई है. शराब रवि किशन पाराशर नामक व्यक्ति से बरामद की गई है जो बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. इस संबंध में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।   शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी एक व्यक्ति कार से अवैध शराब लेकर आ रहा है. पुलिस ने जमुना बांध के चाभी घाट के पास चेकिंग लगाई. इस दौरान एक कार आती नजर आई. पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा तो वह एसआई पुलिस पर रौब झाड़ने लगा यूपी पुलिस ने उसे कार की तलाशी देने के लिए कहा. तलाशी के...

अवैध संग के चलते पत्नी ने पति की हत्या की, प्रेमी ने पत्नी को भी उतरा मौत के घाट

चित्र
अवैध संग के चलते पत्नी ने पति की हत्या की, प्रेमी ने पत्नी को भी उतरा मौत के घाट  31वर्षीय प्रेमी ने 65 वर्षीय प्रेमिका के साथ मिलकर प्रेमिका पति की हत्या की और प्रेमी ने फंसने के डर से 65 वर्षीय पत्नी की भी हत्या कर दी।  मामला पटना में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का शुक्रवार को पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया. पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर राेड नंबर-2 में रहने वाले बिस्काेमान के 75 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एनके श्रीवास्तव और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुजाता देवी की हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि महिला का अवैध संबंध राजीवनगर के 31 वर्षीय दुकानदार अमित कुमार उर्फ टिंकू से था। आरोपी शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं. वह मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा का निवासी है।  अमित ने पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन (मंगलवार) महिला ने सुबह करीब 7:30 बजे उसे घर पर आने को कहा. 10:30 बजे तक वह पहुंचा, तो सुजाता ने उसे ऊपर बुला लिया. लेकिन, पति ने पत्नी को अमित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इससे वह आगबबूला हो गये. इसके बाद महिला व अमित...

नवरात्र की पूजा का फूल लेकर लौट रहे छात्र को पिकअप ने कुचला, हुई मौत

चित्र
पटना : घटना उस वक्त हुई, जब वह पूजा का फूल लेकर घर लौट रहा था। दीघा थाने के बाटागंज के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बुधवार को नौवीं के छात्र अमन कुमार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के अनुसार अमन नवरात्र की पूजा को लेकर हर दिन फूल लाने जाता था। सप्तमी को उसका परिवार विशेष पूजा में लगा था। इसके लिए अमन फूल लेकर निकला था। फूल लेकर वह घर लौट रहा था, तभी सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। अमन तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिकअप वैन ने पहले धक्का मारा, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया. लोगों को पास आता देख छात्र का सिर कुचलते हुए पिकअप चालक फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर दीघा थाना और ट्रैफिक थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और जाम को हटाय।  मृत छात्र अमन रामजीचक की पटेल गली स्थित विनोद सिंह के मकान में किरायेदार लाल बहादुर चौधरी उर्फ बादल का बेटा है। उसका परिवार मूल रूप से भा...

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौके पर हुई मौत

चित्र
बिहार : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के भठवां सिसवां मुख्य पथ पर भठवां गांव के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के चकना गांव निवासी राजकुमार राम कुचायकोट थानाक्षेत्र के सिपाया गांव स्थित सैनिक स्कूल गोपालगंज में काम करते हैं। बुधवार की शाम वह अपनी पत्नी विभा देवी के साथ कुचायकोट बाजार में सामान की खरीदारी के लिए आए हुए थे। कुचायकोट से बाजार कर लौटने के दौरान भठवां-सिसवां पथ पर भठवां गांव के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इस घटना में विभा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति राजकुमार राम मामूली रूप से जख्मी हुए। जबकि बाइक चला रहे महिला के पति मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

कार व ऑटो में भीषण टक्कर, 3 की हुई मौत, 5 घायल, परिजनों में मातम का माहौल

चित्र
बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद घटना को लेकर काफी हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।  जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क पर कार की ठोकर से ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं घायलों में कार व ऑटो के चालक के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जख्मी लोगों का दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।   वहीं, जख्मी लोगों में कार का चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के कबीरपुर गांव निवासी सूर्यमोहन झा (46), विभूतिपुर थाना के मुस्तफापुर के राजकुमार पासवान (25), विभूतिपुर के ही समर्था कल्याणपुर के सुरेंद...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: