संदेश

‌‌‌ राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

चित्र
केलांग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित  ब्यूरो:-  लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा  कारगिल विजय दिवस  को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर गरिमामय कार्यक्रम में  सम्मानित  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता  रवि ठाकुर  द्वारा  रास बिहारी बोस  की प्रतिमा पर  खतग  पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के  बलिदान को नमन  करते हुए कहा कि, “देश की सीमाएं हमारे सैनिकों की वजह से आज सुरक्षित हैं और लाहौल-स्पीति के सैकड़ों नौजवान भी इस पवित्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।” रवि ठाकुर ने विशेष रूप से  स्वांगला समुदाय  के युवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उन्हें  लद्दाख स्काउट्स  में सेवा देने का अवसर मिल रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए  ...

"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
"राजनीति समाज सेवा है या व्यवसाय, चुने हुए जन प्रतिनिधि जरा जय राम ठाकुर से सीख एवं प्रेरणा लें" : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  पालमपुर (ब्यूरो):- यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि जब से जिला मण्डी में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई है। तब से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर तमाम तय कार्यक्रमों को स्थगित करके अपने सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर दुख दर्द में शामिल है।  पूर्व विधायक ने बताया कि सिराज हल्के में प्राकृतिक के तांडव ने जो कहर ढहाया है वह दिल को दहला देने वाला है। इस तबाही ने कई परिवारों को बेघर करके रख दिया है ओर कई परिवारों के लोग लापता है। सिर पर आन पड़ी इस भारी विपदा से प्रभावित परिवारों का घर घर जाकर किस तरह ठाकुर जय राम तिनके को लाठी का सहारा बनकर कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। कई जगहों पर चिखते विलखते परिवारों की व्यथा, वेदना एवं पीड़ा को देखकर स्वयं जय राम ठाकुर भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।  पूर्व विधायक ने कहा अक्सर होता क्य...

बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र

चित्र
बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र  पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सभी जल विद्युत परियोजनाएं मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि बीबीएमबी परियोजनाएं राज्य को कोई मुफ्त बिजली नहीं दे रही हैं, बल्कि बीबीएमबी परियोजनाएं स्थापित होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत की अपार संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।सीएम ने लिखा कि राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है और उसे उसका वाजिब हक नहीं मिला है। अब आपके हस्तक्षेप से बीबीएमबी परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली उपलब्ध कराकर इस ऐतिहासिक गलती को सुधारा जा सकता है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को अलग-अलग पत्रों में सीएम ने आग्रह किया है कि एसजेवीएनएल को नाथपा झाकड़ी पॉवर प्रोजेक्ट से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए एक प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त बिजली प्रदान की जाए। यह कदम एसजेवीएनएल की रामपुर जल विद्युत परियोजना की तर्ज पर उठाया जाए ताकि प्रभावित परिवारों के व्यापक हित में यह निर्णय लिया जा सके। सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्...

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

चित्र
विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक  ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य मदों से कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 12 लाभार्थियों को 4,25,000 , पशु की मृत्यु से प्रभावित 5 लोगों को 1,87,000, आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु 8 लाभार्थियों को 6,59,000 तथा दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 11,25,000 के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। क्षेत्र मे...

अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा

चित्र
अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा (शिमला :गायत्री गर्ग ) मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है तथा केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि सांसद हिमाचल के लोगों के लिए जवाबदेह हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि आपदा राहत राशि उपलब्ध करवाने में इतना समय क्यों लगा और यह प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप क्यों नहीं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष कई दफा पोस्ट डिजास्टर नीड असैसमैंट (पीडीएनए) की राशि को जारी करने का मामला उठाया गया है और अब जो राशि जारी की गई है, उससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि न केवल केंद्र सरकार बल्कि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश के लोगों को समय पर राहत राशि उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। यह राशि आपदा के कारण प्रदेश में हुए नुक्सान की भरपाई के लिए नाकाफी है। प्राकृतिक आपदा के कारण हिमाचल को हुए नु...

प्रदेश एक लाख करोड़ कर्जे में, 500 - 500 करोड़ दो बार मिला वो भी कम लगा: अनुराग ठाकुर

चित्र
प्रदेश एक लाख करोड़ कर्जे में, 500 - 500 करोड़ दो बार मिला वो भी कम लगा: अनुराग ठाकुर  ( शिमला : गायत्री गर्ग ) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां प्रदेश 1 लाख करोड़ के कर्जे में हो, विकास के लिए पैसा ना हो, तनख्वाह मिलने में देरी होती हो, वहां 2000 करोड़ कम लगे। हिमाचल सरकार को 500 करोड़ दो बार बगैर ब्याज के मिला, वह भी कम लगा। 93,000 मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले और इससे पिछली बार 12,000 मकान अलग जब आपदा आई थी तब भी दिए गए तब भी सैकड़ों करोड़ दिया गया। राज्य से वह पैसा खर्च भी पूरा नहीं हुआ और उस पैसे का एक हिस्सा वापस चला गया।   नरेंद्र मोदी जी की सरकार में हिमाचल के लिए सदा बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। पैसा दिया है और अब भी कोई कमी नहीं है राज्य की सरकार का मन छोटा है कि आवास योजना के मकान अगर मोदी जी देते हैं तब भी उनका नाम लेने के लिए तैयार नहीं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2700 करोड़ की सड़कें देते हैं तब सांसद का नाम लगा के राजी नहीं और इसी तरह से अन्य बड़े प्रोजेक्ट के लिए पैसा देते हैं तो उस पे भी गति नहीं मिलती। मैं आपको बहुत सारे ...

नौकरियों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर सरकार का किया आभार प्रकट श्रेय अवस्थी ने

चित्र
नौकरियों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर सरकार का किया आभार प्रकट श्रेय अवस्थी ने  हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक श्रेय अवस्थी ने सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा को दो वर्ष तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन हजारों युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा जो पहले आयु सीमा पार कर चुके थे और सरकारी सेवाओं में अवसरों से वंचित हो रहे थे। अवस्थी ने कहा कि यह फेडरेशन की प्रमुख मांगों में से एक थी, जिसमें यह आग्रह किया गया था कि जिन अभ्यर्थियों की उम्र निर्धारित सीमा को पार कर चुकी है, उन्हें दो अतिरिक्त वर्षों का लाभ दिया जाए ताकि वे भी मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने धर्मशाला में माननीय राज्यपाल श्री शिव चरण प्रताप शुक्ल जी से विशेष मुलाकात की थी, जिन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया था। अवस्थी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों और अवसरों के संरक्षण हेतु उनका संघर्ष जारी रहेगा तथा वे शीघ्र ही मुख्यमंत्र...

पांवटा मामले में पुलिस-प्रशासन पीड़ित के बजाय आरोपी का साथ दे रहा है : जयराम ठाकुर

चित्र
सरकार की शह पर गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करवाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है पूरे मामले में बड़े स्तर पर साजिश की आशंका, पुलिस पीड़ित को ही परेशान कर रही है  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब में जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जिस तरीके से पीड़ित परिवार के साथ ज्यादती कर रही है और समुदाय विशेष का साथ दे रही है वह सरासर गलत है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पक्षपात पूर्ण है। प्रशासन पीड़ित परिवार और उनके सहयोगियों को ही प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। प्रशासन और पुलिस का काम न्याय करना है पीड़ित का साथ देना है न कि सरकार की राजनैतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करना। पुलिस एक तरफ पीड़ित के साथ न्याय नहीं कर रही है दूसरी तरफ से उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। देवभूमि में इस तरीके के घटनाओं को हम सहन नहीं करेंगे। पुलिस पीड़ित परिवार और उनके सहयोगियों को परेशान करने के बजाय न्यायपूर्ण कार्रवाई करे।   जयराम ठाकुर ने कहा कि घटना के दिन से ही पुलिस ...

इंदौरा का राजा खास गांव बना राज्य का पहला सोलर माॅडल विलेज: हेमराज बैरवा

चित्र
इंदौरा का राजा खास गांव बना राज्य का पहला सोलर माॅडल विलेज: हेमराज बैरवा  हरित उर्जा के विकास के लिए मिलेगी एक करोड़ की ग्रांट  सौर माॅडल विलेज बनने की दौड़ में शामिल थे कांगड़ा जिला के 43 गांव      धर्मशाला, 27 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इंदौरा के राजा खास गांव को सोलर माॅडल विलेज के रूप में चयनित किया गया है। यह प्रदेश का पहला सौर माॅडल विलेज बना है इस गांव को सौर उर्जा के लिए एक करोड़ की ग्रांट दी जाएगी। मंगलवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि करते हुए कि कांगड़ा जिला में 43 गांवों को आदर्श सौर ऊर्जा गांव के चयन के लिए होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए प्रतिभागी गांव घोषित करने का निर्णय डीएलसीसी द्वारा लिया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त 43 प्रतिभागी गांवों में ’छह माह’ तक प्रतिस्पर्धा चली तथा छह माह के भीतर इन 43 गांवों में से सबसे ज्यादा डिस्टब्यूशन सोलर इंस्टालेशन करने वाले गांव राजा खास को आदर्श सौर उर्जा गांव के लिए रूप में चयनित क...

एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में प्रशिक्षण और राष्ट्रनिर्माण पर विशेष जोर

चित्र
  एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में प्रशिक्षण और राष्ट्रनिर्माण पर विशेष जोर  (शिमला : गायत्री गर्ग)  वार्षिक एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन शिमला में किया गया, जिसकी अध्यक्षता एनसीसी शिमला ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने की। उन्होंने सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की समीक्षा करते हुए एनसीसी कैडेट्स को देश के जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में नौसेना इकाई बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने आगामी नौसेना प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी दी। यह शिविर क्रमशः 04 जून से 13 जून तथा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे, जिनके आयोजन स्थल जेएनवी कोठीपुरा और जीएसएसएस लठियानी या बिलासपुर निर्धारित किए गए हैं। सम्मेलन में बताया गया कि यूनिट का प्रमुख कार्यक्रम, नौकायन अभियान, 15 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक कोल डैम और गोविंद सागर झील में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कैडेटों को इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता, नौसैनिक शिविर तथा गणतंत्र दिवस शिविर के लिए भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में सभी ...

पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

चित्र
पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन पालमपुर(ब्यूरो):- आज पालमपुर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की। तिरंगा यात्रा में पालमपुर विधानसभा के सैकड़ो रिटायर्ड फौजियों ने अपनी छाती पर मेडल लगाकर यात्रा में भाग लिया, जिससे तिरंगा यात्रा में अलग ही जोश देखने को मिला और इंडियन आर्मी के जयकारों से पूरा पालमपुर जाग उठा।  तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि जिस प्रकार पहलगाम में कार्यकर्ता पूर्ण हमला हुआ था उसके जवाब में भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए उससे पूरी दुनिया में भारत की शान बड़ी है।  उन्होंने कहा कि यह भारत पुराना भारत नहीं बल्कि मोदी का भारत है अगर किसी ने हमारे देश से छेड़ने की कोशिश की तो भारत छोड़ेगा नहीं।  कपूर ने कहा कि चाहे पुलवामा हमला हो, चाहे उरी हो या अब पहलगाम, मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का खात्मा किया।  त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की...

कंडवाडी में "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

चित्र
कंडवाडी में "सांसद आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की पालमपुर (ब्यूरो):-  आज कंडवाडी में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सुश्री इंदु गोस्वामी का जनता ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पढियारखर बार्ड की जिला परिषद नवी ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नबी ठाकुर ने मुख्य अतिथि महोदया को साल और टोपी एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने धृमण से स्पैडु तक सड़क की दयनीय हालत को लेकर सांसद महोदया के आगे गुहार लगाई कि इसको ठीक किया जाए और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के बारे में आग्रह किया।  स्पैडु के पूर्व प्रधान मान  चंद ठाकुर  ने भी अपने इलाके की समस्याओं को सांसद महोदया के आगे रखा। नैण पंचायत के पूर्व में रहे प्रधान और वर्तमान में उप प्रधान अमरजीत सिंह राणा ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। ननाहर के उप प्रधान अनुज कुमार ने भी अपनी पंचायत की समस्याओं को रखा। माननीय सांसद महोदया ने अपने...

कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग

चित्र
कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग दिल्ली(ब्यूरो):- भाजपा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा भी की।  भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह से यह मुलाकात हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा सीमाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण मुलाकात रही। उन्होंने बताया कि चंबा जिला के डलहौजी एवं चुराह के सीमा से लगते क्षेत्र जहां एसपीओ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। आतंकवाद अगर इन क्षेत्रों में बढ़ता है तो इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ की मानदेय बहुत कम है इस विषय में उनकी मांग को हमने केंद्रीय मंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से रखा।  उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि बिलकुल जम्मू-कश्मीर से लगता क्षेत्र है और संवेदनशील जिला है वहां हमने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है, जिसमें किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का कोई ट्रेनिंग सेन्टर स्थाई रूप से वहां खुले।  भारद्वाज ने बताया किन इन दोनों विषयों पर केंद्रीय म...

चार नाबालिग लड़कियों को बचाया रेलवे सुरक्षा बल ने

चित्र
रेलवे सुरक्षा बल ने रक्सौल में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम की; ऑपरेशन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (आहट) के तहत चार नाबालिग लड़कियों को बचाया रेलवे सुरक्षा बल-राजकीय रेलवे पुलिस-सशस्त्र सीमा बल-चाइल्डलाइन-एनजीओ की संयुक्‍त टीम ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से नेपाली मूल की नाबालिग बच्चियों को बचाया; तस्कर को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई  नौकरी और परिवार की मदद के झूठे वादे से लुभाए गए पीड़ितों को बचाकर बाल कल्याण अधिकारियों को सौंपा गया ऑपरेशन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत 2024-25 में 929 पीड़ितों को मानव तस्‍करों से बचाया गया, 274 मानव तस्कर गिरफ्तार किए गए रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने बाल सुरक्षा और मानव तस्कर निरोधी प्रयासों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता दर्शाते हुए त्वरित और समन्वित अभियान में, 13 मई 2025 की सुबह रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के प्रयास विफल करते हुए चार नाबालिग लड़कियों को बचाया. रक्सौल पोस्ट पर रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने समय से मिली खास सूचना पर रक्सौल राजकीय रेलवे पुलिस-जीआरपी, सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मानव तस्करी निरोधी इकाई, रेलवे चाइल्डलाइन-रक्सौल तथा गैर-सरकारी...

नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी

चित्र
नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी  दिल्ली के नवी करीम इलाके में एक थ्री-साइड होटल का निर्माण चल रहा था। अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से बेसमेंट की दीवार गिर गई, जिससे 6 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 4 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई बाकी घायलों का इलाज जारी है।  तो वहीं दूसरी तरफ कनॉट प्लेस में कई पेड़ गिर गए, जिससे कई गाड़ियां दब गईं नोएडा और गाजियाबाद में भी पेड़ उखड़ने की खबरें आईं मौसम विभाग के अनुसार हवाएं करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली नमो भारत की न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत भी तेज हवाओं में उड़ गई। छत पर लगे टीन काफी दूर तक उड़कर गिर गए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया गया है पुलिस और मेट्रो की मेंटेनेंस टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है

कृषि विक्रय केंद्र में धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज उपलब्ध

चित्र
कृषि विक्रय केंद्र में धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज उपलब्ध जोगिन्दर नगर : कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्यत: धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज शामिल हैं। इस बारे जानकारी देते हुए विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) पधर सोनम कुमारी ने बताया कि किसानों के लिए सस्ती दरों पर विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि द्रंग कृषि खंड के जोगिंदर नगर के लिए 30 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 10 क्विंटल हाइब्रिड धान, 10 क्विंटल परमल धान, लगभग 100 क्विंटल चरी तथा लगभग 40 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए टूल किट व प्लास्टिक की पाइप भी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है। उन्होने बताया कि द्रंग ब्लॉक के अंतर्गत कृषि विक्रय केंद्र पधर, जोगिन्दर नगर तथा टिक्कन में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। इन विक्रय केंद्रों में किसी भी कार्य दिवस पर किसान इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं। -0-

पालमपुर में हिमाचल प्रदेश सह-पशु चिकित्सीय परिषद की क्षेत्रीय संगोष्ठी आयोजित

चित्र
पालमपुर में हिमाचल प्रदेश सह-पशु चिकित्सीय परिषद की  क्षेत्रीय संगोष्ठी आयोजित पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने किया शुभारंभ पालमपुर : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने बुधवार को चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश सह-पशु चिकित्सीय परिषद की एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया।          संगोष्ठी में कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालकों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए पशुपालन विभाग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पशुपालन सेवाओं को बेहतर बनाकर पशुपालकों की आजीविका में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग को और बेहतर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।          कृषि मंत्री ने कहा कि वेटरनरी फार्मासिस्ट सीधे तौर पर किसानों से जुड़े हुए होते हैं  जिनको वर्तमान परिदृश्य के अनुसार अपने कौशल को और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वेटरनरी फार्मासिस्ट को रिफ्रेश कोर्स करवाए जाएंगे...

17.91 ग्राम चिट्टे के साथ सास -बहू चढ़ी पुलिस के हत्थे, डमटाल के छन्नी का है मामला

चित्र
17.91 ग्राम चिट्टे के साथ सास -बहू चढ़ी पुलिस के हत्थे, डमटाल के छन्नी का है मामला  ( फतेहपुर वलजीत ठाकुर )  आपको बता तहसील इंदोरा के तहत पुलिस थाना डमटाल के छन्नी में एक सास व उसकी बहू 17.91 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस के हाथ लगी हैं जिन्हे पुलिस द्बारा गिरफ्तार कर लिया गया है.. इसी बिषय पर पुलिस द्बारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से बुधवार सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने छन्नी के एक घर में दस्तक देते हुए तलाशी ली थी. जिस दौरान उक्त घर से 17.91 ग्राम चिट्टा पुलिस के हाथ लगा था. जिस पर पुलिस ने घर की मालकिन चंपा पत्नी हरदीप व उसकी बहू साक्षी पत्नी राजन को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है.

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया, तुरंत देश छोड़ने के आदेश

चित्र
भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया, तुरंत देश छोड़ने के आदेश विदेश मंत्रालय ने इस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। यह निर्णय इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे वक्त में आया है जब भारत-पाक रिश्तों में पहले से ही तनाव बना हुआ है। यह कार्रवाई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर उसकी कड़ी नीति को दर्शाती है। भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया है, क्योंकि वह अपनी कूटनीतिक भूमिका के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इसका मतलब है कि वह अधिकारी भारत में अपने कूटनीतिक कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे थे। हालांकि, सरकार द्वारा पाकिस्तानी अधिकारी की पहचान और वह किन तरह की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। भारत ने इस हमले के जवाब में पाकि...

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम

चित्र
चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई  युवाओं में इतना जोश है कि चंडीगढ़ से बाहर के युवा भी पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनसे रजिस्ट्रेशन न करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि जो लोकल होंगे उनसे ही मदद ली जा सकती है बाहरी लोगों का तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस के लिए लगे कैंप में उम्मीद थी कि करीब 800 से 1000 लोग आएंगे। उन्होंने कहा कैंप में हमारी उम्मीद से काफी ज्यादा 3 हजार लोग पहुंचे थे। ऐसे में उनको सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में शिफ्ट कर वहां ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई है। डीसी ने बताया अब सभी आवेदन को सेक्टर के हिसाब से अलग किया जाएगा। उसके बाद उनकी सूची तैयार कर एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे की जंग के दौरान उनकी मदद ली जा सके। इस पहल के तहत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिवि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: