संदेश

मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम

चित्र
  मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा खास उत्साह मंडी : अजय सूर्या /  बगला। जिला मंडी के बगला में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम के संयुक्त प्रीमियम शोरूम का भव्य शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी, गणमान्य लोग और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। नए शोरूम के खुलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस तरह का शोरूम खुलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शोरूम के संचालक कर्ण सूद को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। शोरूम में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम दोनों कंपनियों की प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पूरी रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। कंपनी के नॉर्थ सर्कल सेल्स हेड सिद्धार्थ ने बताया कि ग्राहकों को यहां अत्याधुनिक बिक्री और सर्विस सुविधाएं, टेस्...

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय का दिव्य उत्सव है:-स्वामी विज्ञानानंद जी

चित्र
  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय का दिव्य उत्सव है:-स्वामी विज्ञानानंद जी नूरपुर : विनय महाजन / दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय राम दास चिपड़ा मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री हरि कथा के अंतर्गत आज चौथे दिन आज मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। कथा कार्यक्रम में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य एवं कथा व्यास स्वामी विज्ञानानंद जी ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनके दिव्य जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचार के अंत और धर्म की पुनः स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ...

वित्तीय स्थिति के अभाव के बाद भी सरकार जनता की आवाज पर नए जिलों के गठन करने के मूड में

चित्र
  वित्तीय स्थिति के अभाव के बाद भी सरकार जनता की आवाज पर नए जिलों के गठन करने के मूड में नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश सरकार आने वाले समय में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव चिरकाल से चली आ रही है मांगो को लेकर जनहित में कर सकती है l सरकार की गोपनीय एजेंसीयो की रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चला है कि प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए एक आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री का मानना है कि इस समय प्रदेश में भाजपा कई भागों में विभक्त हैl इस गुट वाजी का लाभ उठाकर भाजपा सरकार का यह मुद्दा कामजाव करने के मूड में जबकि विधानसभा चुनाव का समय काफी कम है l मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार इस मामले में वित्तीय स्थिति से भी परिचत है l आयोग प्रदेश के उपमंडलों, विकास खंडों, तहसीलों और उप-तहसीलों की सीमाओं तथा उनकी संख्या की व्यापक समीक्षा करेगा। इससे भविष्य में नए जिलों के गठन की संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं। भाजपा सरकारों में नये जिलो के गठन को लेकर काफी मांगे उड़ती रही लेकिन...

चुनावी माहौल में पुलिस जिला देहरा की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 60 बोतल अवैध शराब बरामद

चित्र
  चुनावी माहौल में पुलिस जिला देहरा की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 60 बोतल अवैध शराब बरामद देहरा,  आगामी पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस जिला देहरा द्वारा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपमंडल डाडासीबा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 60 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला 1: संसारपुर टैरेस में 24 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार पहले मामले में पुलिस थाना संसारपुर टैरेस की टीम ने लाल टंकी चौक के पास नियमित गश्त और अपराध निवारण ड्यूटी के दौरान राज कुमार (47) पुत्र श्री गलोरा राम, निवासी वार्ड नंबर 03, संसारपुर टैरेस (तहसील जसवां, जिला कांगड़ा) को दबोचा। आरोपी के कब्जे से ‘नूरपुरी संतरा’ ब्रांड की 24 बोतलें (2 पेटियां) अवैध शराब बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न...

समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने जरूरतमंद युवक को भेंट की व्हील चेयर

चित्र
  समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने जरूरतमंद युवक को भेंट की व्हील चेयर ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोहानाल गांव के एक जरूरतमंद युवक को व्हील चेयर भेंट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वंश कुमार करीब दो वर्ष पहले हुए एक सड़क हादसे के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। उपचार पर परिवार लाखों रुपये खर्च कर चुका है। पूर्वंश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नई व्हील चेयर खरीदने में सक्षम नहीं था। उनकी पुरानी व्हील चेयर भी टूट चुकी थी, जिससे युवक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस बारे में समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत सहायता करते हुए नई व्हील चेयर उपलब्ध करवाई। व्हील चेयर मिलने पर युवक व उसके परिवार ने समाजसेवी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी निर्मल सिंह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।  

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 आयोजित किया गया

चित्र
  तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 आयोजित किया गया ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  जिसमें इंटर हाउस लेमन स्क्वैश गतिविधि आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के चारों सदनों रोज,लिली,डेजी,लोटस के विद्यार्थियों ने भाग लिया इस गतिविधि का मुख्य थीम बीट द हीट समर सीजन में किस प्रकार गर्मी से राहत के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के लेमन स्क्वैश की सराहना की और बच्चों के इस गतिविधि के महत्व को भी बताया गया कि गर्मी के सीजन में इस प्रकार के ठंडे पदार्थों का सेवन करके हमें गर्मी से राहत मिल सकती है हमें इनका प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी के कमी हो जाती है जिसे पूरा करने के लिय हमें ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। 

स्वतंत्रता सेनानी कामरेड राम चंद्र की जयंती पर रैहन में हुआ कार्यक्रम,

चित्र
  स्वतंत्रता सेनानी कामरेड राम चंद्र की जयंती पर रैहन में हुआ कार्यक्रम, फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / कस्बा रैहन के स्वतंत्रता सेनानी कामरेड रामचंद्र जी की जयंती शनिवार को कामरेड रामचंद्र राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन के प्रागण में धूमधाम से मनाई गई. जिस दोरान कामरेड रामचंद्र के बंशज सुमनतवीर कपूर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. इस दोरान सर्वप्रथम कामरेड रामचंद्र व देश को आजाद करबाने बाले शहीदो को नमन किया गया.. वहीं इस दोरान जयंती कार्यक्रम दोरान पहुंचे भिन्न -भिन्न वक्ताओ ने महान स्वतंत्रता सेनानी कामरेड रामचंद्र की जीवनी से उपस्थित स्कूली बच्चों को अबगत करवाया. बताया गया कि किस तरह से उन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किये व कैसी -कैसी यातनाएं उन्हें देशभक्ति निभाने पर मिलती रही . कहा उन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर देशहित में अपना जीबन न्योछावर कर दिया था. इस मौक़े पर कार्यक्रम आयोजक धर्मवीर कपूर, स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र कुमार,रिटायर आईजी रमेश सिंह,जरनेल सिंह डडवाल, प्रवक्ता देहरी कॉलेज अनिल शर्मा,रविंद्र ठाकुर, सालीग्राम,राज गर्ग,राजेंद्र शर्मा, कुलवीर सिंह,राजेश्वर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: