मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम
मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा खास उत्साह मंडी : अजय सूर्या / बगला। जिला मंडी के बगला में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम के संयुक्त प्रीमियम शोरूम का भव्य शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी, गणमान्य लोग और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। नए शोरूम के खुलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस तरह का शोरूम खुलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शोरूम के संचालक कर्ण सूद को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। शोरूम में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम दोनों कंपनियों की प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पूरी रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। कंपनी के नॉर्थ सर्कल सेल्स हेड सिद्धार्थ ने बताया कि ग्राहकों को यहां अत्याधुनिक बिक्री और सर्विस सुविधाएं, टेस्...