संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने हुनर और कलात्मकता से मोहा मन

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने हुनर और कलात्मकता से मोहा मन 24 छात्राओं ने लिया भाग, संजना ने प्रथम, बबिता ठाकुर ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान किया हासिल नेरचौक : अजय सूर्या /   राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और हाथों की बारीक कारीगरी का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. अंजलि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 24 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों और मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की बबिता ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रथम सेम...

पालमपुर में चिट्टा तस्करों के हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा नशे का कारोबार? : त्रिलोक कपूर

चित्र
पालमपुर में चिट्टा तस्करों के हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा नशे का कारोबार? : त्रिलोक कपूर पालमपुर। भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने आज पालमपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पालमपुर शहर में लगातार बढ़ रही चिट्टे की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर में नशे का बढ़ता कारोबार केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य और समाज के अस्तित्व से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पालमपुर में चिट्टे की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शहर के निकट विंद्रावन में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। इस चौकी का मुख्य उद्देश्य चिट्टा तस्करों पर निगरानी रखना और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना था। पुलिस चौकी की सक्रियता से नशा तस्करों में भय का माहौल बना था और इस दिशा में सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले थे। उन्होंने सवाल उठ...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 तथा सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर को

चित्र
  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 तथा सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर को इंदौरा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर, 2026 को निर्धारित किया गया है।   कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 रिक्त पदों में ग्राम पंचायत डगाला के आंगनवाड़ी केंद्र डागला-2, ग्राम पंचायत मंदोली के आंगनवाड़ी केंद्र तडयां चमारां, ग्राम पंचायत बसंतपुर के आंगनवाड़ी केंद्र बसंतपुर-2 तथा ग्राम पंचायत मियाणी के आंगनवाड़ी केंद्र मझवाह-2 शामिल हैं।   इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों में ग्राम पंचायत चलोह के आंगनवाड़ी केंद्र चलोह एवं ठठोली, ग्राम पंचायत सूरजपुर के आंगनवाड़ी केंद्र सूरजपुर झिकला-2, ग्राम पंचायत मंदोली के आंगनवाड़ी केंद्र कोठी, ग्राम पंचायत मंगवाल के आंगनवाड़ी केंद्र मंगवाल-3, ग्राम पंचायत अटाहड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र भनूड़ी-1 तथा ग्राम पंचायत भलाख के आंगनवाड़ी केंद्र भल...

क्लाउडबर्स्ट में जान गंवाने वाले सोहन सिंह के परिवार को मिली आर्थिक राहत, पत्नी को सौंपा 3 लाख रुपये का बीमा क्लेम

चित्र
  क्लाउडबर्स्ट में जान गंवाने वाले सोहन सिंह के परिवार को मिली आर्थिक राहत, पत्नी को सौंपा 3 लाख रुपये का बीमा क्लेम हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत किया क्लेम सेटलमेंट, अधिकारियों ने बीमा योजनाओं को बताया परिवार की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा ने सराहनीय पहल करते हुए केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत स्वर्गीय सोहन सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मंगलवार को बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सोहन सिंह की पत्नी भावना देवी को तीन लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि का सेटलमेंट लेटर सौंपा गया। इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक बनीता कुमारी, सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश मिन्हास, वरिष्ठ समूह प्रबंधक रीना ठाकुर सहित बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अपने खाताधारको...

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चित्र
  डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना डमटाल में दिनांक 22.10.2026 को अभियोग संख्या 161/2026, धारा 115(2), 109, 352, 351(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत करनैल सिंह पुत्र हरनाम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 4 गांव भदरोया, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाए गए ब्यान के अनुसार जब वह भदरोया स्थित गत्ता फैक्टरी के पास से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था तो इसी दौरान कुलविन्द्र सिंह उर्फ साबू अपनी माता राजकुमारी उर्फ मुन्नी के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी में वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुलविन्द्र सिंह उर्फ साबू ने दराट से उस पर हमला किया, जिससे उसके बाएं कान एवं बाजू पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करने के बाद जांच को आरंभ किया गया। यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एसपी डीसीवर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि इस मामले में पुलिस थाना डमटाल द्वारा नियमा...

दिल्ली में भी क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे चमन राही, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाकात

चित्र
  दिल्ली में भी क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे चमन राही, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाकात मैरामसीत स्कूल में मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू करने की उठाई मांग, मंडी के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के योगदान को किया याद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल, कहा- अपने क्षेत्र के लिए अपेक्षित कार्य नहीं कर पाए मंडी : अजय सूर्या /  दिल्ली में आयोजित रैली में भाग लेने पहुंचे अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने रैली संपन्न होने के बाद भी अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने का सिलसिला जारी रखा। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। इस दौरान पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे। चमन राही ने शिक्षा मंत्री के समक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरामसीत में मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू करने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भवन, प्रयोगशाला और अन...

पालमपुर हलके में अपनी तरह का शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर शुरू : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  पालमपुर हलके में अपनी तरह का शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर शुरू : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक बुजुर्गों, मरीजों, नवजात शिशुओं और जरूरतमंदों को घर पर ही मिल सकेंगी स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 14, बनूरी स्थित मोली चक्क रोड पर शुरू हुआ होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल साबित हो सकता है। पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मां बगलामुखी के नाम पर स्थापित इस होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए इसे एक सराहनीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी तरह का यह शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर हिगा , जहां लोगों को घर पर ही स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। आज की व्यस्त जीवनशैली में विशेष रूप से बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों तथा छोटे ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: