भाजपा MLA ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा MLA ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप

भाजपा MLA ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप

मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि नाचन में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय है। कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30-50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा नाचन विधानसभा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व की जयराम सरकार ने कर्मचारियों के साथ बेहतर बर्ताव किया, लेकिन आज कांग्रेस सरकार अदला-बदली की भावना से कार्य कर रही है।

विधायक ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों को डराना धमकाना बंद करें, नहीं तो यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। सुक्खू सरकार कितने महीने और कितने वर्ष की सरकार है, यह कहना मुश्किल है। विधायक ने धमकी दी कि जब हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी तो कांग्रेस पार्टी के कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। ट्रांसफर के नाम पर पैसे की वसूली कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, लेकिन कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं