कुपोषित बच्चो के लिए ज़िला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 कुपोषित बच्चो के लिए ज़िला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित🙏


बाल विकास परियोजना धर्मपुर के तत्वावधान में आज ज़िला सोलन के मंधाला वृत्त बरोटीवाला में कुपोषित बच्चो के लिए ज़िला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर रक्षा शर्मा ने दी।

रक्षा शर्मा ने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए तीन साल के बच्चे को दिन में 02 कप दूध, डेढ़ से दो कटोरी उबली दाल खिलाना ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि बच्चो को स्वच्छ पानी ही देना चाहिए, कोई संक्रमण होने पर तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए। छह या सात माह के बच्चे को माँ के दूध के अलावा दो कटोरी मसला हुआ खाना दिनभर में थोड़-थोड़ा कर के खिलाना चाहिए तथा 8 से 10 माह के बच्चे को माँ के दूध के अलावा 3 कटोरी खाना प्रतिदिन आहार के रूप में देना चाहिए।


उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी और विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर लगभग 70 बच्चों की वृद्धि की निगरानी के उपरांत स्वास्थ्य जांच की गई व दवाइयां, फल एवं पोष्टिक व्यंजन वितरित किए गए।

आयुष विभाग की डाॅ. मनीषा गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग की आहार विशेषज्ञ प्रेरणा गुप्ता सहित आर.बी.एस के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में