राज्य अनुसूचित जाति आयोग की पहली समीक्षा बैठक कुल्लू में आयोजित।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग की पहली समीक्षा बैठक कुल्लू में आयोजित। कुल्लू: राज्य अनुसूचित जाति आयोग की पहली समीक्षा बैठक कुल्लू के बहुउद्देशीय भवन के बैठक कक्ष में आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों बाढ़ के कारण हुए नुकसान में आपदा राहत के अंतर्गत 686 लोगों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त लोगों को 7 लाख रूपये का मुआवजा प्रदान किया गया है, जिनमे से 403 लाभार्थी अनुसूचित जाति समुदाय से सम्बंधित हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अनुसूचित जाति के पिछड़े तथा गरीब लोगो के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुँचाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में 4617 लाख ...