कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि नाहन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने परिवार, सुख सुविधाओं तथा अपने जीवन की परवाह न करते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राण निछावर किए। हमारे वीर सैनिकों का भारत की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की आन-बान और शान को कायम रखना लक्ष्य था। सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा...