संदेश

‌‌‌ क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मंडी पुलिस ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

चित्र
मंडी पुलिस ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मंडी(ब्यूरो):-  मंडी पुलिस पीओ सेल ने पंचकूला (एचआर) से एक घोषित अपराधी पारुल ठाकुर पुत्र रविंदर कुमार निवासी गांव झड़ियार पोस्ट कांगो का गेहरा तहसील धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।  आरोपी को दिनांक 27/02/2025 को सरकाघाट जिला मंडी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा एफआईआर संख्या 48/2022 दिनांक 13.05.2022 यू/एस 302, 201, 34 आईपीसी पीएस धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के तहत पीओ घोषित किया गया था।

फतेहपुर में दुकान का ताला तोड़, नगदी व नोटों के हार ले उड़े चोर

चित्र
फतेहपुर में दुकान का ताला तोड़, नगदी व नोटों के हार ले उड़े चोर फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते फतेहपुर बाजार में बीती रात चोरो द्बारा एक दुकान का ताला तोड़ नगदी व कुछ नोटों के हार चुरा लिए। जिसकी जानकारी दुकानदार को सुबह लगी जब वह दुकान पर पहुंचा तब उसने देखा कि शटर का ताला ही गायब था। वहीं जब शटर उठाकर देखा तो अंदर गल्ले में रखी नगदी व नोटों के हार गायब थे। जिसकी रिपोर्ट दुकानदार भबानी सिंह ने पुलिस थाना फतेहपुर दे दी है। इसी बिषय पर बुधवार  दुकानदार भबानी सिंह ने बताया जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर लगा हुआ था लेकिन ताला गायब था। जब शटर उठाकर देखा तो अंदर गल्ले से करीब 70 हजार रु की नगदी व कुछ नए नोट और साथ ही करीब 40 हजार रु के बने हुए हार भी चोरी हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट उन्होने पुलिस में दे दी है। वहीं आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि उक्त क्षेत्र में रात्रि गश्त रखी जाए, साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाएँ जाए ताकि क्षेत्र में रात के समय क्या हलचल हो रही है इसका पता लग पाए।उन्होंने बताया कि पास ही तहसील मुख्यालय व बिक...

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में महिला से 356 ग्राम चरस बरामद

चित्र
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में महिला से 356 ग्राम चरस बरामद कुल्लू :- पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान माहिली के समीप आटा फैक्टरी के पास एक महिला के कब्जे से 356 ग्राम चरस / कैनाविस बरामद की गई है।  आरोपी महिला  के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है। तथा आगे की कार्यवाही चल रही है।

खेहर में 6.78 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

चित्र
खेहर में 6.78 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार फतेहपुर (वलजीत ठाकुर)-   आपको बता दें पुलिस कि टीम ने खेहर नामक स्थान पर 6.78 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस बारे बुधवार दोपहर बाद एक बजे प्रेस रिलीज जारी करते एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसपी नूरपुर ने बताया कि पकड़े गए युवकों कि पहचान अभिषेक व बंश निवासी बतराहन के रूप में हुई है।

जवाली थाने में आया नाबालिगा से छेड़छाड़ का शिकायत पत्र

चित्र
जवाली थाने में आया नाबालिगा से छेड़छाड़ का शिकायत पत्र जवाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पड़ती पंचायत में नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने व रास्ते में फब्तियां कसने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नाबालिगा के पिता ने इस बाबत शुक्रवार को पुलिस थाना जवाली में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी बेटी नाबालिग है जिसको गांव का ही विशेष समुदाय का व्यक्ति प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसके साथ शादी का झांसा देता है तथा स्कूल आते-जाते वक्त अश्लील फब्तियां कसते हुए ब्लैकमेल करता है। नाबालिगा को इस बारे घर में न बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी देता है। उक्त व्यक्ति के रोजमर्रा के इस व्यवहार से आहत होकर नाबालिगा ने आख़िरकार  परिजनों को आपबीती सुनाई। नाबालिगा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इस बाबत शिकायत दी है तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि  पुलिस थाना जवाली में एक नाबालिगा के साथ हुई असमाजिक घटनाओं संबंधी एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

छोटे भाई की पत्नी ने अवैध संबंध बनाने से किया मना तो जेठ ने गला काट कर दी हत्या

चित्र
बिहार : बेतिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।उसके बाद थाने जाकर खुद को पुलिस को आत्मसमर्पण भी कर दिया।बताया जा रहा है कि जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज रिश्ता कायम करना चाहता था। लेकिन जब महिला ने इससे इनकार कर दिया तो उसने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद थाने जाकर खुद को पुलिस को आत्मसमर्पण भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले मझौलिया थानाक्षेत्र के मझरिया शेख गांव के वार्ड-5 की है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात आशा देवी के जेठ धर्मराज मुखिया (30) ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। वहीं, मृतका की पहचान रामराज मुखिया की पत्नी आशा देवी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले क...

प्रिंसिपल और मैडम का स्कूल में रंगरलियां मनाने का वीडियो हुआ वायरल

चित्र
प्रिंसिपल और मैडम का स्कूल में रंगरलियां मनाने का वीडियो हुआ वायरल  मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है, जहां एक स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल प्रिंसिपल रूम में जाते हैं और एक-दूसरे से इस तरह चिपक जाते हैं कि उनके बीच हवा भी नहीं आ पाती. ऐसा लग रहा है जैसे प्रिंसिपल सर और टीचर मैडम काफी दिनों से इस रोमांस के लिए तरस रहे थे। आपको बता दें कि स्कूल में प्रिंसिपल का काम क्या होता है कि वह स्कूल का काम देखता है और शिक्षकों को गाइड करता है, लेकिन इस वीडियो में जो दिख रहा है उसमें प्रिंसिपल टीचर को गाइड तो कर रहे हैं लेकिन अलग तरीके से, कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल और उसी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कमरे में दीवार पर बड़ी-बड़ी हस्तियों की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं. यह वाकई शर्म की बात है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब ऐसी अश्लील हरकत हुई हो, इससे पहले भी ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के बाद भी ऐसे मामले नहीं...

मंदिर में आश्रय लेने वाली महिला संग तीन पुजारियों ने दुष्कर्म कर की हत्या

चित्र
 महिला घर में झगड़ा होने के कारण शिलफाटा के गणेश घोळ मंदिर पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी ह्त्या कर दी। पुजारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है इसका खुलासा पुलिस ने किया है। मुंबई के शिलफाटा, बेलापुर में रहने वाली महिला घर में विवाद होने के कारण सुबह 10 बजे शिलफाटा के मंदिर पहुंची थी। दिनभर महिला मंदिर में ही थी। यहां के पुजारी ने उसे दोपहर में खाना भी दिया। लेकिन शाम की चाय देते हुए पुजारियों ने उसे चाय में भांग की गोली मिलाकर दी। चाय पिने के बाद महिला होश में नहीं रही और वो रातभर मंदिर में ही रही। इस दौरान मंदिर के तीन पुजारियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे खुद के साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ और उसने शोर मचाना शुरू किया तो पोल खुलने के डर से पुजारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर के पास के जंगल में फेंक दिया। दो दिनों के बाद एक व्यक्ति को जंगल में उसका शव दिखाई दिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: