दीपावली की संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’, 251 दीप जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 दीपावली की संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’, 251 दीप जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की अनूठी पहल, हल्द्वानी के शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में याद किया जवानों का सर्वोच्च बलिदान


हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से दीपावली की शुभ संध्या पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य मनीष साहू के नेतृत्व में हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दीप प्रज्वलित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक खेमराज साहू एवं मार्गदर्शिका मीना जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। हजारों फीट की ऊंचाई और विषम परिस्थितियों में रहकर वे दुश्मनों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। सेना के जवानों के इसी साहस और समर्पण के कारण देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर सभी त्योहार हर्षोल्लास और निर्भय होकर मना पाते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी भावना के साथ संस्था प्रत्येक दीपावली पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर 251 दीप प्रज्वलित करती है और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करती है। यह प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है कि वह देश के वीर जवानों के बलिदान को सदैव याद रखे।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू, मार्गदर्शिका मीना जोशी, ललिता कपाड़ी, योगिता बनोला, सुनीता तिवारी, ममता खत्री, गिरीश चन्द्र लोहानी, खेमराज साहू, मनीष साहू, कनिष्का कुमारी, नवल आर्या, संदीप यादव, सुशील राय, प्रयाग दत्त जोशी, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल