विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली, विश्वकर्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

 विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली, विश्वकर्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

भवारना के मनसिम्बल स्थित मंदिर में लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की


पालमपुर। सुलह विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने दीपावली का पावन पर्व अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता से मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं

इससे पूर्व विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना स्थित मनसिम्बल के विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल