रेसलर जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा की
रेसलर जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा की रेसलर अभिनेता जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा कर दी है। 47वर्षीय जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था।जॉन सीना ने 16बार खिताब जीता है।जॉन सीना ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। जॉन सीना को लोग 23 साल से भी ज्यादा समय से रिंग में पहलवानी करते हुए देख रहे हैं। और जब अगले साल वो आखिरी बार रिंग में उतरेंगे तो उनके चाहने वालों के लिए वो भावुक कर देना वाला पल होने वाला है। मालूम हो कि जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई में 2018 से पार्ट-टाइम ही नजर आ रहे हैं। उन्हें अक्सर एक तौलिया के साथ देखा जाता रहा है, जिस पर 'कभी हार ना मानो' लिखा होता था, लेकिन इस बार उनके तौलिया पर लिखा था, अब आखिरी बार है'। जॉन सीना ने अपने संन्यास की घोषणा 'मनी इन द बैंक' के दौरान की, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई की एक रेसलिंग प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2010 से हर साल किया जा रहा है। इस मौके पर जॉन सीना की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया था। सब जानना चाह रहे थे कि वो क्यों और क्या करने के लिए आए हैं। जॉन...