आईआईटी मंडी में एआई के व्यावसायिक मूल्य पर मंथन, उद्योग जगत के दिग्गज जुटे
आईआईटी मंडी में एआई के व्यावसायिक मूल्य पर मंथन, उद्योग जगत के दिग्गज जुटे
मंडी : अजय सूर्या /
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा 19–20 सितंबर को कमांद परिसर में ‘एक्सीलरेट 4.0’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ‘नेक्स्ट जनरेशन एआई-लीडरशिप: बियॉन्ड द होराइजन टू मॉनिटाइजिंग एआई’ रही।
दो दिवसीय आयोजन में उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने एआई को अपनाने से आगे बढ़कर उसे मापनीय, विस्तार योग्य और टिकाऊ व्यावसायिक मूल्य में बदलने पर विचार-विमर्श किया।
आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता संगठनों के निर्णय लेने और मूल्य सृजन के तरीकों को बदल रही है। वहीं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. अंजन के. स्वैन ने कहा कि एक्सीलरेट 4.0 का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई के माध्यम से मूल्य सृजन, नेतृत्व और व्यावसायिक निर्णयों की समझ विकसित करने का अवसर देना है।
कॉन्क्लेव में एआई वैल्यू शिफ्ट, एआई एडवांटेज, एआई स्केलिंग, उद्योग केस कॉम्पिटिशन, पैनल चर्चा, मेंटरिंग और उद्योग-अकादमिक संवाद प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर आधारित केस प्रस्तुत कर अपने समाधान भी सामने रखे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें