भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में
भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को झील में फेंक दिया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि यह मामला जिले के तहसील झंडूता के तहत आने वाले गांव समलेटू का है। मृतक की पहचान समलेटू गांव निवासी मदन लाल के रूप में हुई है। मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में खुलासा किया गत 15 सितंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि बिशन दास और रानो देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जब बिशन दास और रानो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने शव को झील में फेंक दिया था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें