परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, टाॅप 10 सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र
परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, टाॅप 10 सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। टाॅप 10 सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में हुई थीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था। पहली बार बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी। प्रमाण पत्रों की प्रतियां डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2025 में दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा संचालित की गई थी। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर एचपीबीओएसई आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुवि...