संदेश

सरकाघाट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकाघाट में 4 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

चित्र
सरकाघाट में 4 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद  सरकाघाट:-  पिछले कल पुलिस थाना हटली के अन्तर्गत SIU सरकाघाट द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पिकअप गाडी नम्बर HP28B 5110 में सवार सन्नी चन्देल पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी डाकघर व तहसील बलद्वाडा से 4 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है ।  आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना हटली में ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में अन्वेषण जारी है ।

पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट, प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी

चित्र
पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट, प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी सरकाघाट(मंडी):-   उपमंडल की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में स्थित "दि बताहुता एग्रीकल्चर सर्विस को-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पटड़ीघाट" ने सरकार की सौर उर्जा नीति के तहत अक्षय उर्जा पर आधारित प्रोजेक्ट स्थापित कर 4 से 5 लाख रुपए प्रतिमाह आमदनी का नया जरिया बनाया है। सोसायटी ने 30 बीघा जमीन पट्टे पर लेकर एक मैगावाट क्षमता का सौर उर्जा प्लांट स्थापित किया है। सोसायटी के सचिव पिताम्बर लाल ने बताया कि उनके मन में हमेशा ग्रामीण क्षेत्र में कुछ नया करने का सपना था। क्षेत्र में सिंचाई सुविधा न होने के कारण खेती के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जिस कारण ग्रीन हाऊस, डेयरी फार्म आदि कार्य यहां कठिन थे। साथ ही पंचायत शहर से दूर होने से कोल्ड स्टोर, फसल ग्रेडिंग सिस्टम, आटा मिल आदि कार्यों में आयात-निर्यात, मार्केटिंग व बिक्री की समस्या थी। उन्होंने ऐसा कार्य करने का सोचा जो इस क्षेत्र में बिना दिक्कत के स्थापित हो सके। ऐसे में सोलर प्लांट का प्रस्ताव प्रबंधन समिति के सामने रखा।  पितांबर लाल न...

सरकाघाट में देहरा निवासी 2 व्यक्तियों से 524 ग्राम चरस बरामद

चित्र
सरकाघाट में देहरा निवासी 2 व्यक्तियों से 524 ग्राम चरस बरामद सरकाघाट:-   एसआईयू की टीम ने सरकाघाट के भांबला में गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान एसआईयू की टीम ने मंडी की ओर से आ रहे टैंपो नंबर HP 36F 5760 को चेकिंग के लिए रोका. तलाशी लेने पर टीम ने टैंपो सवार दो व्यक्तियों से 524 ग्राम चरस बरामद की।  पकड़े गए आरोपियों की पहचान टैंपो चालक रणबीर सिंह और राकेश कुमार निवासी देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी पहले भी चरस के मामले में जेल जा चुका है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आगामी जांच जारी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: