भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल
भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल
शानदार गीत-संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने भजन को बनाया खास, दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार
नेरचौक : अजय सूर्या /
भक्ति, प्रेम और संगीत के खूबसूरत संगम से सजा नया भजन ‘राधा बनी मोहन’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गायक गौरव कौंडल की मधुर आवाज में सजे इस भजन में राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम और भक्ति भाव को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
भजन को जयदेव म्यूजिकल्स ने अपने संगीत से सजाया है, जबकि इसके मधुर बोल विक्की ढांड ने लिखे हैं। वीडियो में आंचल शर्मा और यश ठाकुर की विशेष प्रस्तुति देखने को मिल रही है। वहीं, महाकाल नृत्य दल ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से भजन को और भी आकर्षक बना दिया है।
इस भजन की निर्माता रंजना ठाकुर हैं। मेकअप आर्टिस्ट के रूप में आरती शर्मा और रिधिल ग्लो ने अपनी भूमिका निभाई है। इसके सफल निर्माण में मिंटू, नीरज, देवानंद और काकू भाई का भी विशेष सहयोग रहा है
भजन के निर्माताओं और कलाकारों ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस खूबसूरत प्रस्तुति को अधिक से अधिक देखें और अपने परिवार व मित्रों के साथ साझा करें। साथ ही वीडियो को लाइक करने और कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है।
भजन देखने के लिए यहां क्लिक करें:
https://youtu.be/TE5fXiXcgOM
राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर ‘राधा बनी मोहन’ संगीत और भजन प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत सौगात बनकर सामने आया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें