ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, जगत सिंह नेगी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : अजय ठाकुर

 ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, जगत सिंह नेगी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : अजय ठाकुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—माफी नहीं मांगी तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा


मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की विधानसभा में की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री जगत सिंह नेगी से प्रदेश की जनता तथा देश के सैनिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

अजय ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और आतंकवाद के खिलाफ देश की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। इस सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। ऐसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियान पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सैनिकों के सम्मान एवं मनोबल को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को भी स्पष्ट करना चाहिए कि उसके नेताओं द्वारा सेना की कार्रवाई और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख पर बार-बार सवाल क्यों उठाए जाते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार की स्थिति ऐसी हो गई है कि एक ओर मंत्री पद के लिए ग्रहों की स्थिति देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार से मंत्री पद को लेकर सार्वजनिक रूप से जवाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री और विधायकों के बीच चल रही बयानबाजी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, विकास और आर्थिक चुनौतियों जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार का ध्यान जनहित के बजाय मंत्रिमंडल की कुर्सियों और आपसी राजनीतिक समीकरणों पर केंद्रित दिखाई दे रहा है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए कब गंभीरता से काम करेगी।

अजय ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि वे मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर अपना स्पष्ट रुख जनता के सामने रखें और उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण एवं माफी दिलवाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है और यहां हजारों परिवारों का सेना से सीधा जुड़ाव है। प्रदेश की जनता अपने सैनिकों के सम्मान और देश की सेना के गौरव से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता भी आने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार को इसका जवाब देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा