संदेश

पंजाब लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवरात्र से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1.50 लाख के नीचे आया सोना, क्या दिवाली तक और सस्ते होंगे दाम?

चित्र
नवरात्र से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1.50 लाख के नीचे आया सोना, क्या दिवाली तक और सस्ते होंगे दाम? नवरात्र शुरू होने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन उससे ठीक पहले सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 28 सितंबर को सोने के भाव में 3,600 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम भी करीब 7,000 रुपये तक लुढ़क गए। सोने में बड़ी गिरावट: 6 अगस्त के बाद पहली बार हुआ ऐसा देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गई हैं। 6 अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब कारोबारी सत्र के दौरान सोना इस स्तर से नीचे आया है। दोपहर 12:50 बजे सोना 3,877 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,49,400 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान सोने का निचला स्तर 1,49,360 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,53,277 रुपये पर बंद हुआ था। 18 सितंबर को सोना 1,55,942 रुपये के उच्च स्तर पर था, जिसके मुकाबले अब तक कुल 6,582 रुपये की गिरावट आ चुकी है। लगातार पिछले 5 द...

लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

चित्र
लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तुरंत निपटा लें जरूरी काम (हिमाचल मीडिया ब्यूरो) अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैंक यूनियनों की तरफ से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसके चलते आने वाले दिनों में बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रह सकते हैं। पंजाब National बैंक (PNB) समेत अन्य सार्वजनिक और निजी बैंकों के ग्राहकों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। क्यों हो रही है हड़ताल और कब तक रहेगी? विभिन्न बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इन तीन दिनों में बैंकों की फिजिकल शाखाओं (Branches) में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। लगातार 5 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक? ग्राहकों को लंबी छुट्टी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए समय रहते संभलना जरूरी है।  25 सितंबर 2026: बैंक शाखाओं में काम-काज के लिए आपके पास केवल यही मुख्य दिन सुरक्षित है।  26 सितंबर 2026: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक ब...

पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स का महाबंद

चित्र
पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स का 'महाबंद', सचिवालय से लेकर तहसीलों तक कामकाज प्रभावित होने के आसार चंडीगढ़: पंजाब में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स ने बड़ा कदम उठाते हुए 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान किया है। सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट की ओर से इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की गई है, जिससे राज्यभर में प्रशासनिक और सरकारी कामकाज ठप रहने की संभावना है। किन विभागों पर पड़ेगा असर: इस व्यापक आंदोलन के चलते राज्य के कई प्रमुख विभाग प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: सचिवालय (Secretariat) सेवाएं शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग परिवहन (Transport) सेवाएं जिला और उप-मंडल तहसीलें (Tehsils) पटवारी और क्लेरिकल स्टाफ सांझा कर्मचारी फ्रंट के इस ऐलान के बाद पंजाबभर में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है, जिससे आम जनता को रोजमर्रा के सरकारी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, हड़ताल के दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को लेकर क्या व्यवस्था रहेगी, इसे लेकर संबंधित विभागों क...

सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार

चित्र
सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): एसपी अबोहर अशवंत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर में चुनाव के दौरान हुए हत्याकांड के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मृतक की भाभी शिखा पत्नी अर्जुन वासी सुभाष नगर के बयानों पर मुकदमा नं.102, 7.6.26 धारा 109, 331 (6), 118(1), 115 (2) जुर्म वाधा 103 (1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में अजय कुमार पुत्र पवन कुमार वासी गली नं.5, राजीव नगर अबोहर, जसवंत उर्फ रमन पुत्र विजय कुमार गली नं.12-13 ठाकर आबादी अबोहर को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश नीतिन गर्ग की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फाजिल्का के एसएसपी ने कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर दी बधाई

चित्र
एएसआई राजवीर, दविंद्र सिंह व सुखमंदिर सिंह बने सबइंस्पैक्टर फाजिल्का के एसएसपी ने कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर दी बधाई अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजीपी गौरव यादव ने इमानदारी से डयूटी निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को तरक्की प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सेना ब्रांच के प्रभारी दविंद्र सिंह गिल, पीसी ब्रांच के प्रभारी राजवीर सिंह तथा चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी सुखमंदिर सिंह को सबइंस्पैक्टर बनने का नियुक्ती जारी किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह, एसपी सतिंद्र सिंह, एसपी गुरजिंद्र सिंह, एसपी हैडक्वाटर गुरमीत सिंह ने उनके कंधों पर दूसरा स्टार लगाकर उन्हें सबइंस्पैक्टर बनने की बधाई दी व मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर डीएसपी फाजिल्का, डीएसपी अबोहर हरीश कुमार, डीएसपी बल्लुआना अमनदीप सिंह, फाजिल्का सिटी के प्रभारी परमजीत कुमार, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी सुनील कुमार, नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, एएसआई मोहन लाल, हैडमुंशी सु...

दुर्गा नगरी में सीवरेज समस्या बनी मुसीबत, लोग परेशान

चित्र
  दुर्गा नगरी में सीवरेज समस्या बनी मुसीबत, लोग परेशान गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा, शुद्ध पेयजल को भी तरसे लोग; सुधीर भादू ने नगर निगम प्रशासन पर साधा निशाना अबोहर दुर्गा नगरी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। क्षेत्र की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सुधीर भादू ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन दुर्गा नगरी के निवासी सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलियों में जमा दूषित पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की भरमार होने से विभिन्न बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों , बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अ...

9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
पंजाब: 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार मोगा, पंजाब: पंजाब के मोगा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण यह दुखद घटना 25 मई की है। पीड़ित बच्ची बिहार की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ मोगा में किराए के मकान में रहती थी। दोपहर के समय गर्मी के कारण गलियों में सन्नाटा था। उसी दौरान बच्ची की बड़ी बहन अपनी मां को मोबाइल देने के लिए कमरे से कुछ देर के लिए बाहर गई थी। कमरे में बच्ची अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर मजदूरी करने वाला आरोपी दयानंद (40 वर्ष), जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, चुपके से कमरे में दाखिल हो गया। कैसे दिया अपराध को अंजाम? आरोपी दयानंद की नीयत पहले से ही बच्ची पर खराब थी और वह उसे अकेला पाने की ताक में था। कमरे में घुसते ही उसने बच्ची को दबोच लिया। जब बच्ची ने विरोध किया और शोर मचाते हुए घटना ...

जापान के गीत बोल प्रदेश की सफलता के बाद लोक गायिका रूपिंदर जोधा का नया गीत रंगला पंजाब बहुत जल्द रिलीज होगा

चित्र
  जापान के गीत बोल प्रदेश की सफलता के बाद लोक गायिका रूपिंदर जोधा का नया गीत रंगला पंजाब बहुत जल्द रिलीज होगा बटाला : अविनाश शर्मा /  पंजाब की प्रसिद्ध कंपनी जोधां रिकार्ड्स एवं इंटरनेशनल रिवोल्यूशनरी फोरम की देखरेख में पंजाब की प्रसिद्ध गीतकार एवं गायिका रूपिंदर जोधां जापान के पहले गीत "मॉर्निंग ऑफ स्टेट्स" की जबरदस्त सफलता के बाद नया सिंगल ट्रैक "सौग रंगला पंजाब" बहुत जल्द देवतुल्य दर्शकों के दरबार में आ रहा है। हमारे दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक से बातचीत के दौरान इस शोकगीत के संगीत और वीडियो निर्देशक श्री अवतार धीमान ने बताया है कि हमने इस शोकगीत का सारा संगीत और वीडियो स्वयं बनाया है और हमेशा की तरह मेरे वरिष्ठ गायक रूपिंदर जोधां जापान ने इस शोकगीत की रचना स्वयं की है। जी हां, उनके सबसे अच्छे दोस्त सुरजीत काउंके भी इस शोक में उनके साथ शामिल हुए हैं। उनके आदरणीय मित्र, लेखक माखन मित्तल सहनवाले ने इसे सुनाया है। हमारे पंजाब को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। पर हमारा पंजाब समय-समय पर आमने-सामने के हमलों का शिकार रहा है। लेकिन फिर भी, हम...

चार नाबालिग लड़कियों को बचाया रेलवे सुरक्षा बल ने

चित्र
रेलवे सुरक्षा बल ने रक्सौल में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम की; ऑपरेशन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (आहट) के तहत चार नाबालिग लड़कियों को बचाया रेलवे सुरक्षा बल-राजकीय रेलवे पुलिस-सशस्त्र सीमा बल-चाइल्डलाइन-एनजीओ की संयुक्‍त टीम ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से नेपाली मूल की नाबालिग बच्चियों को बचाया; तस्कर को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई  नौकरी और परिवार की मदद के झूठे वादे से लुभाए गए पीड़ितों को बचाकर बाल कल्याण अधिकारियों को सौंपा गया ऑपरेशन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत 2024-25 में 929 पीड़ितों को मानव तस्‍करों से बचाया गया, 274 मानव तस्कर गिरफ्तार किए गए रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने बाल सुरक्षा और मानव तस्कर निरोधी प्रयासों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता दर्शाते हुए त्वरित और समन्वित अभियान में, 13 मई 2025 की सुबह रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के प्रयास विफल करते हुए चार नाबालिग लड़कियों को बचाया. रक्सौल पोस्ट पर रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने समय से मिली खास सूचना पर रक्सौल राजकीय रेलवे पुलिस-जीआरपी, सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मानव तस्करी निरोधी इकाई, रेलवे चाइल्डलाइन-रक्सौल तथा गैर-सरकारी...

पठानकोट में व्यापारी पर हमला, सिर में गोली लगने से एक घायल, सिर में गोली लगने से एक घायल

चित्र
पठानकोट में व्यापारी पर हमला, सिर में गोली लगने से एक घायल, सिर में गोली लगने से एक घायल  पठानकोट में व्यापारी पर हमला:जालंधर हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग,सिर में गोली लगने से एक घायल। पठानकोट में जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्की पुल के पास आज शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यापारी पर हमला हुआ। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार सवार व्यापारी और उसके साथी पर फायरिंग कर दी।हमले में व्यापारी मयांक महाजन उर्फ मिट्ठू के सिर में गोली लगी। उनके साथी बाल-बाल बच गए। घायल मयांक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक मयांक अपने निजी काम से पठानकोट जा रहे थे। चक्की पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।एसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल चल रही है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा

चित्र
  शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा अग्निवीर आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह फरीदकोट जिले के गांव कोठे चहल निवासी गुरुवार सुबह जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आकाशदीप सिंह 22 साल के थे। वह लगभग पौने दो वर्ष पूर्व बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे। आकाशदीप सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात था और उसकी पोस्टिंग जम्मू में थी। गत 20 अप्रैल को अपनी छुट्टियां समाप्त करके ड्यूटी पर वापिस गए थे। उनकी गत देर शाम ही अपनी मां से बात हुई थी। लेकिन आज सुबह उनके बलिदान की सूचना आ गई। आकाशदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव में पहुंचेगा। उसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संबंध में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दुखी परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह उनके पुराने साथी हैं और इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे परमात्मा के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे बलविंदर सिंह और पूरे परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पठानकोट स्कूलों को लेकर बोले डीसी,पठानकोट में होगा ब्लैकआउट

चित्र
पठानकोट स्कूलों को लेकर बोले डीसी,पठानकोट में होगा ब्लैकआउट  11 मई, 2025 ----- कृपया रात्रि 8 बजे स्वेच्छा से लाइटें बंद कर दें। ------ बिना किसी कारण के घर से बाहर न निकलें।  ----- घर के अंदर पूरी तरह सतर्क व शांत रहें तथा जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।   ----- फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। -----स्थिति में कोई परिवर्तन होने पर नये निर्देश जारी किये जायेंगे। ----- पठानकोट में कल स्कूल बंद रहेंगे ----- प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने एवं सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद। डीसी पठानकोट

पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए

चित्र
पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए  नए मकान का किया था गृह प्रवेश अभी, वायु सेना में उधमपुर तैनात थे, 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे,  पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी,  यह जवान राजस्थान के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाला सुरेन्द्र कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर के 39 विंग एयर बेस में तैनात मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार मोगा के शहीद होने की पुष्टि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुरेन्द्र 29 मार्च को गा...

हमारे सेना के वीर सीमा पर दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान और माल की रक्षा कर रहे हैं: हरजीत सिंह, रम्मा शर्मा

चित्र
  हमारे सेना के वीर सीमा पर दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान और माल की रक्षा कर रहे हैं: हरजीत सिंह, रम्मा शर्मा बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /  गांव जोड़ा सिंघा के पंचायत सदस्य हरजीत सिंह व समाज सेविका रम्मा शर्मा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र निवासियों से अनुरोध किया है कि भारत व दुश्मन देश के बीच तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर भारत सरकार व उसकी सेना द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें तथा पूर्ण रूप से ब्लैकआउट बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और सशस्त्र बलों की ओर से जो भी सलाह आ रही है, वह हम सब की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना के वीर जवानों का सदैव सम्मान करना चाहिए जो दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान-माल की रक्षा कर रहे हैं। हरजीत सिंह और रम्मा शर्मा ने कहा कि अपने फोन के जरिए सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और अपनी सरकार तथा सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही ...

हमें प्रशासन और सेना द्वारा दिए गए आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए देश और अपनी सुरक्षा सुनिश् करनी चाहिए :-परमजीत गिल

चित्र
  हमें प्रशासन और सेना द्वारा दिए गए आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए देश और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए :-परमजीत गिल बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर /   हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने समस्त देशवासियों से अपील की है कि वे सेना व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा आदेशों का पालन करें।  उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और अपनी सरकार तथा सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही हमें प्रशासन और सेना द्वारा दिए गए आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए देश और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा खुद को देश का अच्छा नागरिक साबित करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि दुश्मन देश गैरजिम्मेदाराना हरकतें कर रहा है और भारत के रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी कर आतंक का माहौल बना रहा है। इसके अलावा दुश्मन झूठी खबरें भी फैला रहा है और अफवाहों को हवा देकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। इस कारण हम सभी को चाहिए कि हम सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की झ...

पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल सुबह

चित्र
पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल सुबह  पाकिस्तान सेना ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने रावलपिंडी के नूर खान, चकवाल के मुरीद और शोरकोट के रफीकी एयरबेसों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह भी कहा कि इन हमलों में पाकिस्तान एयरफोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमलों के बाद इस्लामाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सेना के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने अपने फाइटर जेट्स से एयर-टू-सर्फेस मिसाइलें दागीं, लेकिन पाकिस्तान इन हमलों से डरने वाली कौम नहीं है और अब भारत को उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है।

मजबूत राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला ने कहा, "सेना को सलाम!"

चित्र
  मजबूत राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला ने कहा, "सेना को सलाम!" कार्यक्रम का संचालन कर उन्होंने दूरदर्शी सोच का परिचय दिया :- यशपाल चौहान, इशू  बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /  मजबूत राष्ट्र संगठन रजिस्टर्ड भारत द्वारा भारतीय सेना को सलाम विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोगिंदर अंगुराला ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइन क्लब बटाला सेवा सफायर 321 के अध्यक्ष राजीव विग ने की। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन यशपाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय सेनाएं सीमाओं पर देश के लिए लड़ रही हैं और अपने देश के सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना देश का झंडा बुलंद कर रही हैं। ये शब्द मजबूत राष्ट्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला ने कहे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के विचारों को समर्पित मजबूत राष्ट्र संगठन ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है और भारतीय सेना को यह संदेश दिया है कि 140 करोड़ से अधिक भारतीय आपके साथ ...

हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली

चित्र
हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली  बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर /  बजरंग दल हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली है। एस.एस.पी बटाला, डी.जी.पी पंजाब और ए.डी.जी.पी सिक्योरिटी पंजाब को पत्त्र लिखकर गगनदीप प्लाजा ने उनको सुरक्षा देने की मांग की है। उच्च अधिकारियों को लिखे गए पत्र में गगनदीप ने लिखा कि वह बजरंग दल हिन्दुस्तान के उत्तर भारत के अध्यक्ष हैं। उनका संगठन देश में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां करता है जिसके चलते उनको उत्तरी भारत में प्रचार करने हेतु जाना पड़ता है। कुछ वर्ष पहले उनको पाकिस्तान की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके कार्यालय पर गोली भी चलाई थी। इस संबंध में थाना सिटी की पुलिस ने केस भी दर्ज किया था और उनकी सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए थे। कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा वापिस ले ली जिसके बाद उनको फेसबुक पर पाकिस्तान से संबंधित कुछ व्यक्ति...

किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं : रक्षा मंत्रालय

चित्र
किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं : रक्षा मंत्रालय  रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

अमृतसर के तीन गांवोें में मिली मिसाइलें

चित्र
अमृतसर के तीन गांवोें में मिली मिसाइलें मिसाइलें पंजाब के तीन गांवों - दुधाला, जेठूवाल और पंधेर में पाई गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अमृतसर के तीन गांवोें में मिली मिसाइलें खेतों में ही पड़ी हुई थी और ये फटी-फटी अवस्था में थीं। बताया जा रहा है कि यह रॉकेट्स भारत और पाकिस्तान दोनों की सेना के प्रयोग में शामिल हैं। डिफेंस विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की तरफ से इनका इस्तेमाल किया गया हो सकता है, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन्हें आकाश में ही न्यूट्रलाइज कर दिया। उल्लेखनीय है कि ये रॉकेट अभी तक विस्फोट नहीं किए गए हैं, यानी फटे नहीं हैं। इसके अलावा, खबर है कि बुधवार-गुरुवार की आधी रात करीब 1:02 से 1:09 के बीच, अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 बार धमाकों की आवाज सुनी गई। इन धमाकों की आवाज को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये रॉकेटों की कार्रवाई के दौरान हुए सोनिक साउंड थे, जबकि पुलिस का कहना है कि यह सोनिक साउंड हो सकती है, जो विमान की तेज गति से निकलती है। पुलिस ने कहा है कि इन धमाकों का आतंक या कोई हमला होने की पुष्टि नहीं हुई है।...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: