आज दिन रहेगा शानदार, धन का होगा आगमन इन राशियों के जातकों की कुंडली में

आज दिन रहेगा शानदार, धन का होगा आगमन इन राशियों के जातकों की कुंडली में 

मेष राशि आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। नए कार्यों की शुरुआत होगी और किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, साथ ही व्यापार में किसी बड़ी पार्टनरशिप की शुरुआत संभव है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा, मन शांत रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ राशि  आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और समाज में आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफे के योग हैं और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

मिथुन राशि आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है और कार्यक्षेत्र में बेवजह की उलझनें आ सकती हैं। आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, इसलिए किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के विवाद और जमीन से जुड़े झगड़ों से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क राशि  आज का दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की रूपरेखा बन सकती है। हालांकि, आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और हर पहलू को समझकर ही आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

सिंह राशि  आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं और किसी नए काम में बड़ा निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि  आज दिन की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है। परिवार में किसी प्रियजन से जुड़ी दुखद खबर या उनके दूर जाने का गम मन को परेशान कर सकता है। मन में अचानक चिंताएं बनी रहेंगी और आज किसी से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

तुला राशि  आज का दिन सफलता से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है और जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला आज बेहद सोच-समझकर लें, क्योंकि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि  आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों के अपने उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, हालांकि पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि  आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। आज प्रशासनिक कार्यों में दखलअंदाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें।

मकर राशि  आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है और परिवार के लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज कोई भी बड़ा जोखिम या रिस्क न उठाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन मन में परिवार को लेकर किसी अनहोनी की आशंका बनी रह सकती है।

कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए बेहद लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में बड़ा मुनाफा होने के साथ-साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े सम्मान से नवाजा जा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मीन राशि  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। हालांकि, किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना