हरदासपुर वार्ड में गैस हीटर के सिलेंडर में लगी आग, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 हरदासपुर वार्ड में गैस हीटर के सिलेंडर में लगी आग, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर पाया काबू, आसपास के मकानों को भी सुरक्षित बचाया


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चंबा मुख्यालय के हरदासपुर वार्ड में मंगलवार को एक मकान के अंदर गैस हीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग सिलेंडर तक पहुंच गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, घर की महिला ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए सिलेंडर को हीटर सहित घर से बाहर खुले स्थान पर पहुंचा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घर में गैस हीटर अचानक आग की चपेट में आ गया और आग सिलेंडर तक पहुंच गई। महिला ने सबसे पहले सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। ऐसे में उन्होंने साहस दिखाते हुए सिलेंडर को हीटर सहित घर से बाहर खुले स्थान पर पहुंचा दिया।

घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। शुरुआत में लोगों ने कपड़े की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कुछ लोगों ने पास के खेत से मिट्टी लाकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की और धीरे-धीरे पानी डालकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मोर्चा संभाला। कर्मचारियों ने सिलेंडर को हीटर से अलग किया तथा उसे पानी से ठंडा कर सुरक्षित किया। विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इससे आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

मॉक ड्रिल से मिली सीख आई काम

इस घटना में स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल आम लोगों के लिए कितनी उपयोगी साबित हो सकती हैं। अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान दी जाने वाली जानकारी का लोगों को लाभ मिला।

यदि समय रहते स्थिति को संभालने के प्रयास नहीं किए जाते तो घनी आबादी वाले इस वार्ड में बड़ा हादसा हो सकता था।

अग्निशमन विभाग ने की लोगों से अपील

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी बाबूराम ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से हरदासपुर वार्ड में सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मोहल्ले के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिलेंडर को हीटर से अलग किया, आग पर काबू पाया और सिलेंडर को ठंडा किया।

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल का असर इस घटना में देखने को मिला। लोगों ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया और आग को फैलने से रोकने में सहयोग किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल में गंभीरता से भाग लें और आग लगने जैसी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना