देहरा की बेटी नीतिका का कमाल: आपदा मित्र के रूप में मिली राष्ट्रीय पहचान, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन से बुलावा
देहरा की बेटी नीतिका का कमाल: आपदा मित्र के रूप में मिली राष्ट्रीय पहचान, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन से बुलावा देहरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि जज्बा और सेवा भाव हो, तो मंजिल दूर नहीं। कांगड़ा जिले के देहरा उप-मंडल की नीतिका ने अपनी कर्मठता और निस्वार्थ सेवा से न केवल जिला, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। तीन वर्षों से 'आपदा मित्र' के रूप में सेवाएं नीतिका पिछले तीन वर्षों से एक 'आपदा मित्र' के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कठिन परिस्थितियों में लोगों की मदद करना और आपदा के समय त्वरित राहत पहुंचाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। उनकी इसी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है। प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत नीतिका की यह उपलब्धि हिमाचल की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा क...