जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया, नगर कीर्तन निकाला

 जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया, नगर कीर्तन निकाला




जवाली (कांगड़ा)। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां सालाना गुरुपर्व ज्योति जोत दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।


इसी संदर्भ में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग के उपरांत नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन कैहरियां चौक, लब बाजार, जवाली बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ।


नगर कीर्तन की अगुवाई सिंह साहिबान पंज प्यारों द्वारा की गई। नगर कीर्तन में इलाके की सैकड़ों संगतों ने भाग लिया और गुरु जी की महिमा का गुणगान किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रचारक भाई हरजिन्द्र सिंह ने गुरु जी के इतिहास पर रोशनी डाली।


नगर कीर्तन में विशेष तौर पर जत्थेदार सिमरनजीत सिंह पठानकोट वाले संत सिपाही गतका अखाड़ा द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया और संगतों के लिए चाय-पानी का प्रबंध किया गया था। इसके लिए सिंह सभा द्वारा मणिमहेश सेवा दल सोसाइटी के सदस्यों , प्रकाश , सरदार वलदेव सिंह लब का विशेष धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सिंह सभा ने श्री मणि महेश गौशाला हार खब्बल में  पृथ्वी व उनकी पत्नी गणेशु व  बंशु को विशेष रूप से सम्मानित किया


गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा नगर कीर्तन को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया गया।


इस मौके पर सभा के सदस्य महिन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, नारायण सिंह, यशपाल सिंह, भवनीत सिंह, हरमनजीत सिंह, अंशु, जसविन्द्र कौर, केहर सिंह, ओंकार सिंह, कृपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, कमल किशोर, सतनाम सिंह, पवन जट्ट, राम कुमार, विक्कु मेहरा, राजू ठाकुर, समीर चौधरी, प्रियांशु, बंटू मेहरा आदि मौजूद रहे।


---

फोटो कैप्शन -


जवाली में शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे व गतका अखाड़ा का प्रदर्शन।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड