अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

 अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय  स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

 नूरपुर से विनय महाजन 


जसूर, 3 अक्टूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर  के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में आज एक  पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 30 पौधे लगाए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी आवश्यक है।विद्यालय परिवार ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के इस पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयास की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड