परौर में घर में घुसकर सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
परौर में घर में घुसकर सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र परौर में दिनांक 28.09.2026 को एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर सोने की चेन छीनने की वारदात को सुलझाते हुए भवारना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस टीम ने आरोपी राहुल सैमुअल (32 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 3, मोल खड्ड, डाकघर व तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अरुणवीर सिंह उर्फ मोंगली (निवासी गांव व डाकघर परौर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के साथ मिलकर 28 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि परौर में घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसकर उसके गले से सोने की चेन छीनी थी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर माननीय अदालत (Ld. JMIC पालमपुर) के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी अरुणवीर सिंह उर्फ मोंगली पुलिस थाना भवारना में हाल ही में दर्ज ND&PS Act के तहत पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अदालत में पेश किए जाने के बाद माननीय अदालत ने उसे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से छीनी गई सोने की चेन की बरामदगी के साथ-साथ मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था और क्या ये आरोपी क्षेत्र में हुई अन्य चोरी या स्नेचिंग की घटनाओं में भी संलिप्त रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें