नूरपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल, 11 विकास कार्यों के टेंडर रद्द करने की मांग

नूरपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल, 11 विकास कार्यों के टेंडर रद्द करने की मांग


2022 से लंबित शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर भी मांगा जवाब, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र

नूरपुर : विनय महाजन /

नगर परिषद नूरपुर की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों के लिए अपनाई जा रही टेंडर प्रक्रिया को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें विश्वास में लिए बिना तथा उचित सूचना उपलब्ध करवाए बिना टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इस मामले को लेकर तीन भाजपा समर्थित पार्षदों ने एसडीएम एवं नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को 11 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए वार्ड नंबर-2 की पार्षद रजनी महाजन, वार्ड नंबर-8 के पार्षद डॉ. चिराग गुप्ता तथा वार्ड नंबर-5 की पार्षद रंजना शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशासन को पत्र सौंपा है। उन्होंने इन टेंडरों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने तथा पूरी पारदर्शिता के साथ नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की है।

पार्षदों का आरोप है कि आधिकारिक पत्र में सभी पार्षदों को सूचना भेजने का दावा किया गया है, लेकिन भाजपा समर्थित पार्षदों को इसकी प्रति उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी निर्वाचित पार्षदों को विश्वास में लेने की मांग उठाई है।

इसके अतिरिक्त भाजपा समर्थित पार्षदों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2022 से लंबित शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर भी नगर परिषद से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि इन कार्यों के लिए दो बार टेंडर रद्द किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पार्षदों ने सवाल उठाया कि आखिर इतने लंबे समय से लंबित इन कार्यों को पूरा करवाने में देरी क्यों हो रही है?

एसडीएम बोले- शिकायत के आरोपों की होगी जांच

इस मामले में नगर परिषद नूरपुर के प्रशासनिक अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें लगाए गए आरोपों की वास्तविकता की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है तो उसकी प्रक्रिया और तथ्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष ने आरोपों को नकारा

वहीं , नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष नीति महाजन ने भाजपा समर्थित पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी टेंडर प्रक्रियाएं ऑनलाइन होती हैं और ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया बंद हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में सभी निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित