मेडिकल कालेज चंबा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत पर भारी हंगामा
मेडिकल कालेज चंबा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत पर भारी हंगामा टेस्ट और एक्सरे के नाम पर भटकाते रहे कर्मी, इंजेक्शन व भाप देते ही बेहोश हुई मासूम चंबा : जितेन्द्र खन्ना / पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा में रविवार को उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत सेईकोठी के गांव नरवाड़ निवासी डेढ़ वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान में मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डाक्टरों पर उपचार में घोर लापरवाही बरतने के सीधे आरोप जड़े। मृतका की पहचान कृतिका (डेढ़ वर्ष) पुत्री कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता कुलदीप सिंह ने रोते-बिलखते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी कृतिका की छाती जाम थी और उसमें खून की कमी के लक्षण थे। उन्होंने सोचा कि तीसा अस्पताल के बजाय चंबा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में बच्ची को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। वह शाम करीब चार बजे बच्ची को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे थे, लेकिन उन्हें त्वरित दाखिल तक नहीं किया गया और शाम करीब ...