कुटलाहड़ स्कूल के मिड डे मील वाले कमरे से गैस सिलेंडर चोरी

कुटलाहड़ स्कूल के मिड डे मील वाले कमरे से गैस सिलेंडर चोरी

ज्वाली समाचार

भरमाड़(राजेश कतनौरिया):-    राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटलाहड़ में बीती रात मिड डे मील वाले कमरे से गैस का सिलेंडर चोरी हो गया है। ज्यों ही सुबह मुख्य शिक्षक शाम कुमार अपने स्टॉफ के साथ स्कूल पहुंचे तो मिड डे मील वाले कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर आकर देखा तो गैस सिलेंडर गायब था। 

यह देखकर उन्होंने इस बाबत सूचना अपने अधिकारियों, पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर ज़ायज़ा लिया और बयान कलमबद्ध किए। इस घटना से पहले भी इस शिक्षा खण्ड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुण्ड में अन्य सामान सहित दो बार गैस सिलेंडर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गारन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पँजाहड़ा में भी गैस सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। 

कुटलाहड़ में उपस्थित लोगों ने सरकार व विभाग से स्कूलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नीलम देवी, एस एम सी प्रधान मीनू देवी, तरसेम, नरेश आदि उपस्थित थे।

खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रजनी वाला ने पुलिस प्रशासन से आग्रह/अनुरोध किया है कि स्कूलों में हो रही इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं ताकि कार्यरत स्टाफ का मनोबल डिगने न पाए।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार