पंचरुखी की बेटी आभा की महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

पंचरुखी की बेटी आभा की महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी (ब्यूरो):-   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की चार दिवसीय वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी में छात्रा आभा लदोहिया की प्रयागराज महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

आभा ने बताया कि उनकी भगवान शिव में बड़ी आस्था है, इसीलिए इस पेंटिंग को इतनी गहराई से बनाने में सफल हो पाई हूं। यह पेंटिंग एक्रेलिक कलर से बनाई गई है। उन्हें बचपन से ही कला का बहुत शौक रहा है। उन्हें पिता से पेंटिंग बनाने की प्रेरणा मिली है। उनके पिता एक आर्किटेक्ट हैं। उन्हें देख-देखकर पेंसिल चलाना सीखा और धीरे-धीरे यह शौक बढ़ता ही चला गया। 

इसके वाद इसी को अपना विषय चुना और अब चित्रकला में मास्टर्ज कर रही हूं। यह उनकी पहली प्रदर्शनी है। लोगों को भगवान शिव की बनाई पेंटिंग बहुत पसंद आ रही है। आभा ने लाहुल स्पीति की संस्कृति को भी कैनवास पर उकेरा है। जो हिमाचल की संस्कृति को प्रस्तुत करती है।

लदोह (पंचरुखी) की प्यारी बेटी आभा शर्मा लदोहिया ने पेंटिंग्स के माध्यम से अपने परिवार के साथ अपने गांव का तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि  सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़