नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

 


चंबा:जितेन्द्र खन्ना/  नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर स्वयंसेवी संस्था हेल्पिंग हैंड्स के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। संस्था के जिला समन्वयक तपिश ने कहा कि वर्तमान में नशीले पदार्थ जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा आदि पर टैक्स दर काफी कम है। इसमें जल्द से जल्द वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मूल्य कम होने के कारण विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे व युवा नशे की चपेट में आने लगे हैं। केवल तंबाकू के सेवन से ही हर वर्ष देश में लाखों लोग जान से हाथ धो रहे हैं। यदि इन नशीले पदार्थों का दाम अधिक होगा तो बच्चों और युवाओं को इस से बचाया जा सकता है। टैक्स में वृद्धि करने से न केवल तंबाकू उत्पादों की बिक्री कम होगी बल्कि युवाओं का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द तंबाकू उत्पादों पर टैक्स में वृद्धि की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये