बेटे ने मां के साथ जबरन किया दुष्कर्म, पिता ने रोका तो कर दी पिटाई


बेटे ने मां के साथ जबरन किया दुष्कर्म,पिता ने रोका तो कर दी पिटाई,पुलिस में मामला हुआ दर्ज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी गांव में एक महिला अपने बेटे व पति के साथ रहती है। महिला का एक बेटा दिल्ली व बेटी रोहतक में रहती है। गांव में साथ रह रहे बेटे की मानसिक बीमारी का उपचार उन्होंने तीन माह पहले ही देहरादून के एक मानसिक चिकित्सालय से कराया था।

बीते रविवार देर शाम मां जब बेटे के कमरे में उसे खाना देने गई, तो आरोपित ने मां के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपित ने मां की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दूसरे कमरे में रह रहे पिता पहुंचे, तो आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी।


प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि आरोपित बेटे के खिलाफ मां की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआइ हेमकांत सेमवाल, एसआइ पूनम शाह, हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल दलीप, लक्ष्मण शामिल रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल