नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो वायरल रोकने पर BSF जवान की पीट पीट कर की हत्या,बेटा पहुंचाया अस्पताल


नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो वायरल रोकने पर BSF  जवान की पीट पीट कर की हत्या,बेटा पहुंचाया अस्पताल 

यह मामला गुजरात से निकल कर सामने आया है 

 बीएसएफ जवान मेलाजी वाघेला की नाबालिग बेटी का 15 वर्षीय लड़के ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसे शनिवार को आनलाइन पोस्ट कर दिया। मेलाजी वाघेला शनिवार रात पत्नी मंजुलाबेन, बेटे नवदीप और भतीजे चिराग वाघेला के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाले लड़के को यह कहने के लिए खेड़ा के चकलासी तालुका के वाणीपुर गांव गए थे कि वह वीडियो को हटा दे। मंजुलाबेन ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वे वहां पहुंचे तो लड़के के पिता और परिवार के छह अन्य सदस्यों ने वाघेला और उनके बेटे के सिर पर डंडे और दराती से हमला किया। उनकी पत्नी मंजुलाबेन को भी चोटें आईं। हमले के बाद सभी आरोपित भाग गए। इसके बाद मंजुलाबेन ने अपने भतीजे और दूसरे बेटे को बुलाया, जिन्होंने एंबुलेंस बुलाई और घायल वाघेला और उनके बेटे को नडियाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने बीएसएफ के जवान को मृत घोषित कर दिया और नवदीप को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में दिनेश जादव, अरविंद जादव, छाबाभाई जादव, सचिन जदव, भावेश जादव और कैलाशबेन जादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, 

गुजरात के खेड़ा की एक अदालत ने सोमवार को बीएसएफ जवान पर हमला कर उनकी हत्या करने और उनके बेटे को घायल करने के आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ