ग्रीन पार्क टिक्कर खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 


ग्रीन पार्क टिक्कर खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला / जिला शिमला की ग्राम पंचायत नालदेहरा के ग्रीन पार्क टिक्कर खेल मैदान में आदर्श युवा मंडल सैंव एवं नवयुवक मंडल टिक्कर के सहयोग से 2 दिवसीय ग्रामीण समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, हाई जंप तथा दौड़ प्रतियोगताओं का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 150 युवाओं ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में मशोबरा प्रथम स्थान तथा बसंतपुर दूसरे स्थान पर, बैडमिंटन महिला वर्ग में नवयुवक मंडल टिक्कर प्रथम स्थान पर जबकि बल्देयाँ दूसरे स्थान पर, दौड़ प्रतियोगिता में आदर्श युवक मण्डल सैंव प्रथम स्थान पर तथा ऊंची कूद में मशोबरा प्रथम तथा बसंतपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का आयोजन नेहरु युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से किया गया तथा समापन अवसर पर मुख्यतिथि लायक राम शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफ़री के तौर पर नंदलाल शर्मा, अमरजीत वर्मा एवं आदर्श युवक मंडल सैंव के प्रधान कपिल गांधी ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आदर्श युवक मंडल सैंव के प्रधान कपिल गांधी तथा नवयुवक मंडल टिककर के प्रधान अक्षय ने सभी युवा मंडल एवं स्थानीय लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल