जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया नूरपुर से विनय महाजन पुलिस थाना ज्वाली के तहत दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यवाही पर लोगों ने प्रशंसा जाहिर की है l यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी बर्मा नूरपुर द्वारा दी गई हैl इस मामले में वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनांक 08.10.2026 को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। दूसरे दिन वापस आने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों से नकदी तथा सोने के आभूषण गायब पाए गए।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वाली में अभियोग संख्या 179/2026, दिनांक 09.10.2026, धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साधनों की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। जांच के दौरान विधि से संघर्षरत एक नाबालिग की भूमिका सामने आई और चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। नाबा...
सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा Fatehpur Baljeet Thakur 29 वर्षीय राकेश उर्फ अज्जू की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पिता का चार साल पहले हो चुका था निधन; क्षेत्र में शोक की लहर फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर क़ी पंचायत सुनेट के गांव सुनेट के 29 वर्षीय युवक राकेश उर्फ अज्जू पुत्र रघुबीर सिंह की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। युवक की असामयिक मौत की खबर जैसे ही सुनेट और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश उर्फ अज्जू हरियाणा के एक शहर के नामी होटल में नौकरी करता था। उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा करने के बाद परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से नौकरी शुरू की थी। वह मेहनत करके अपने परिवार का सहारा बनने में जुटा हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। करीब चार वर्ष पहले राकेश के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद राकेश ही अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था। अब जवान बेटे की मौत से मां पर दुखों का...
केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। हालांकि, इस बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7,000 रुपये तय की गई है। इस फैसले से ग्रुप C और ग्रुप B के उन गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस? सरकार के आदेश के अनुसार, निम्नलिखित कर्मचारियों को एडहॉक बोनस का लाभ मिल सकता है: केंद्र सरकार के ग्रुप C के पात्र कर्मचारी। ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी, जो किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना में शामिल नहीं हैं। पात्र केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारी। केंद्र सरकार के समान वेतन व्यवस्था अपनाने वाले केंद्र शासित प्रदेशों के पात्र कर्मचारी, जो किसी दूसरी बोनस या अनुग्रह राशि योजना के तहत कवर नहीं हैं। इस बोनस का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। 1. कम से कम छह मही...
जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई में, सीआईए विंग ने कंडवाल पुलिस चौकी के बाहर एनएच-154 पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज कार (नंबर HP 28C-3330) को रोका। पठानकोट से जसूर की ओर आ रही इस कार की तलाशी लेने पर अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी: चालक सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया गया 10.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी: राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी जौंटा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा। गौरव कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी खज्जियां, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा। कारवाई: पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला (FIR संख्या 255/2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अपील नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खात्मे के लिए ...
हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर समाज सेवक संस्था आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हटली जंबाला पंचायत में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत में लोगों से संवाद कर नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया।अभियान की इस 16वीं पंचायत में प्रधान सतवीर सिंह शिंदा, उपप्रधान मनीष चौधरी, सुरजीत शर्मा, पवन धीमान सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस प्रयास को समाजहित की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसके लिए पंचायत, परिवार, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर निरंतर प्रयास करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लगातार पंचायतों तक पहुंचकर लोगों से सी...
जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल प्रथम संध्या ड़ॉ. गगन सिंह और अंजली नानक के नाम, दूसरी संध्या रहेगी पहाड़ी कलाकारों के नाम जयसिंहपुर प्रशासन और मेला कमेटी ने उत्सव को सफल बनाने के लिए कसी कमर 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होगा उत्सव जयसिंहपुर, जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा धमाल मचाएंगे। उत्सव की अंतिम संध्या में 20 अक्तूबर को निंजा की प्रस्तुति होगी, साथ ही विभिन्न मशहूर हास्य कलाकार भी इसी दिन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या 19 अक्तूबर को पहाड़ी कलाकारों, स्थानीय कलाकारों के नाम होगी। उत्सव की प्रथम संध्या 18 अक्तूबर 2026 को होगी। इस दिन डॉ. गगन सिंह और अंजली नानक स्टार कलाकार के तौर पर शामिल होंगे। मेला कमेटी की ओर से उत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं जयसिंहपुर के एसडीएम संजीव ठाकुर ने उत्सव की तैयारियों को लेकर उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरी...
मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने रिबन काटकर किया कैंटीन का उद्घाटन, संचालक बलाजिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने दी jankari Fatehpur Baljeet Thakur फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर स्थित मिनी सचिवालय में लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन शुरू की गई है। यहां आने वाले लोगों, कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रेकफास्ट, लंच सहित खाने-पीने की अन्य चीजें बाजार से कम दाम पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। कैंटीन का उद्घाटन एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस पहल से मिनी सचिवालय में विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा परिसर में ही मिल सकेगी। इससे लोगों को नाश्ते और भोजन के लिए बाहर बाजार में जाने की जरूरत भी कम होगी। कैंटीन के संचालक बलाजिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां ब्रेकफास्ट, लंच सहित अन्य खाने-पीने की चीजें उचित एवं बाजार से कम दाम पर उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। उनका उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक और किफायती खानपान की सुविधा द...
चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक 14.10.2026 को पुलिस थाना भुंतर में नैनो कार चोरी होने के संबंध में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था । शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी नैनो कार दिनांक 13.10.2026 को रात लगभग 8:00 बजे छोटी शमशी स्थित अपने घर के बाहर खड़ी की थी । अगले दिन सुबह लगभग 7:00 बजे कार वहां से गायब पाई गई, जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई । मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने आज दिनांक 15.10.2026 को 24 व 30 वर्ष आयु के दो आरोपियों, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 15.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा ज्वाली विधानसभा में राजनीतिक अनदेखी पर उठाए सवाल, कहा—विधायक से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक सभी को मिलना चाहिए उचित सम्मान ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार द्वारा कैबिनेट बैठक में उठाए जाने को पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं डोल पधर पंचायत निवासी साधू राम राणा ने जायज ठहराया है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंत्री से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया जा सकता है, तो बूथ और मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने पर उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जाती? साधू राम राणा ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर मौजूदा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की सहमति के बिना फैसले होने का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष कैबिनेट बैठक में उठान...
नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश मे आखिरकार चुनाव कुछ समय पहले जिले बनाने हेतु सरकार द्वारा आयोग का गठन किया जाना प्रदेश में चर्चा का विषय बनाl साथ साथ देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा उम्मीदें भी लगीl आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सुक्खू सरकार ने नए जिलों के गठन पर आयोग बनाकर नया दांव खेला है। वास्तव में यह चुनावी मुद्दा भाजपा सरकार का था लेकिन आपसी लड़ाई के कारण बीजेपी हिमाचल में नए जिलों का गठन नहीं कर सकी उसे समय प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे l राज्य सरकार के इस कदम से वर्षों पुराना राजनीतिक मुद्दा फिर जिंदा हो गया है। वैसे हर सरकार में चुनाव से ठीक पहले नए जिलों का यह मुद्दा चर्चा में आता था, लेकिन आयोग का गठन पहले नहीं हुआ था। इस आयोग को रिपोर्ट देने के लिए छह माह का समय दिया गया है। यानी आगामी चुनाव से पहले राज्य सरकार फैसला भी ले सकती है। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय नए जिले बनाने की तैयारी की चर्चा शुरू हुई थी। वर्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें