कार खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत


कार खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत 

यह दर्दनाक हादसा जिला कुल्लू के आनी के बांशा-राणाबाग मार्ग पर हुआ 

डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ। कार बांशा-राणाबाग मार्ग पर बांशा से आनी की ओर आ रही थी लेकिन राणाबाग से करीब एक किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो भाइयों की मौत हो गई जबकि तीसरा अज्ञात युवक सकुशल बच गया। वह राणाबाग तक किसी गाड़ी में लिफ्ट लेकर पहुंचा और मेडिकल स्टोर से दवा लेकर कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई थी लेकिन तब तक ग्रामीणों ने मिलकर दोनों भाइयों को निकाल कर 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंप दिए जाएंगे। हादसों के कारणों की जांच की जा रही है। 

विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक लोकेंद्र कुमार ने राणाबाग के समीप हुए हादसे में दो भाइयों की मौत पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन